फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Passenger train reached Rudrapur railway station after 11 months

रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर 11 माह बाद पहुंची पैसेंजर ट्रेन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Passenger train reached Rudrapur railway station after 11 months
रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को पहुंची पैसेंजर ट्रेन। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कोरोना महामारी में लॉकडाउन के चलते पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद था। बृहस्पतिवार को करीब 11 माह बाद पैसेंजर ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू हुआ। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर काठगोदाम से मुरादाबाद के बीच चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनें पहुंचीं। रुद्रपुर से भी कई लोगों ने इन ट्रेनों में सफर किया।
विज्ञापन

रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे काठगोदाम से मुरादाबाद को जा रही पैसेंजर ट्रेन पहुंची। अधिकांश लोगों को पहले दिन पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की जानकारी न होने के कारण अपेक्षाकृत कम यात्री नजर आए। शाम करीब सवा चार बजे मुरादाबाद से रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन पहुंचीं। करीब 10 मिनट तक ट्रेन रेलवे स्टेशन पर रुकी।
विज्ञापन

इस दौरान रुद्रपुर स्टेशन पर कुछ यात्री उतरे और कुछ यात्री ट्रेन से काठगोदाम के लिए रवाना हुए। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक जनरल कोच के लिए भी यात्रियों को रिजर्वेशन करना पड़ रहा था। अब पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को रिजर्वेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। जनरल कोच के लिए यात्री टिकट लेकर सीधे ट्रेनों में सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed