फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Passenger Rush in Roadways Buses

यात्रियों की संख्या बढ़ी, 34 बसों का हुआ संचालन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Passenger Rush in Roadways Buses
रुद्रपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम संयुक्त मोर्चे की आठ सूत्री मांगों पर प्रबंधन के साथ समझौता होने के बाद शुक्रवार को दिल्ली, पंजाब और यूपी के लिए 34 बसों का संचालन हुआ। लंबे रूटों की बसों में सीटों के लिए यात्रियों में मारामारी रही। कई यात्रियों ने रुद्रपुर स्टेशन से यूपी रोडवेज की बसों में भी सफर किया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसमें बृहस्पतिवार रात के समय यात्रा न कर सके यात्रियों की संख्या भी काफी रही। लंबे रूटों के यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण डिपो प्रबंधन को अतिरिक्त बसों का संचालन करना पड़ा। रोडवेज स्टेशन प्रभारी ब्रह्मानंद ने कहा कि यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण दिल्ली, पंजाब और यूपी के लिए रुद्रपुर डिपो से 34 बसें भेजी गईं। इधर संयुक्त मोर्चा के सदस्य बलदेव सिंह ने कहा कि 20 जुलाई तक प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों की मांगेें पूरी किए जाने की संभावना है। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed