{"_id":"69e52db15329805fef022a29","slug":"passenger-count-on-delhi-route-decreases-roadways-increases-buses-on-bareilly-dehradun-route-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-141824-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दिल्ली रूट पर सवारियां घटीं, रोडवेज ने बरेली-देहरादून मार्ग पर बढ़ाई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दिल्ली रूट पर सवारियां घटीं, रोडवेज ने बरेली-देहरादून मार्ग पर बढ़ाई बसें
Mon, 20 Apr 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। गर्मी की दस्तक के साथ ही परिवहन निगम ने रूट चार्ट में बदलाव कर दिया है। काशीपुर डिपो से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में आई गिरावट के बाद डिपो प्रशासन ने बसों को उन रूटों पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया है जहां सवारियों का दबाव अधिक है। अब दिल्ली की बसों को देहरादून और बरेली रूट पर दौड़ाया जा रहा है।डिपो प्रशासन के अनुसार दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की कमी के पीछे दो मुख्य कारण हैं। पहला तापमान बढ़ने के कारण लोग लंबी दूरी की साधारण बसों में सफर करने से बच रहे हैं। इसके अलावा निजी टैक्सियों और प्राइवेट बसों में एसी की सुविधा के कारण यात्री उनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। सड़कों पर अवैध रूप से दौड़ रहे इन वाहनों के कारण रोडवेज की आय पर भी असर पड़ रहा है।
डिपो प्रशासन के अनुसार दिल्ली रूट पर वर्तमान में 18 बसें संचालित हैं। यात्रियों की संख्या में कमी होने पर इनमें कटौती की जा रही है। वहीं बरेली, देहरादून, हरिद्वार, टनकपुर और जसपुर रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। डिपो प्रशासन के अनुसार वर्तमान में देहरादून के लिए चार, हरिद्वार के लिए तीन और बरेली के लिए दो बसें मुख्य रूप से सेवा दे रही हैं।
कोट
पिछले एक महीने से दिल्ली रूट पर सवारियां काफी कम मिल रही हैं। इस पर बसों को देहरादून, बरेली और हरिद्वार आदि रूटों पर शिफ्ट किया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। - राजेंद्र आर्य, सहायक महाप्रबंधक, काशीपुर डिपो