रुद्रपुर/किच्छा/गूलरभोज। 11 सूत्री मांगों के लिए पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार छठे दिन भी जारी रहा। मांगों की अनदेखी पर शनिवार को पर्यावरण मित्रों ने शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के पुतले के साथ जुलूस निकाला और डीडी चौक पर इसे आग के हवाले किया। उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं पर सीएम से मिलाने पर झूठा आश्वासन देने का आरोप लगाया है। वहां पर राजू पहलवान, लक्ष्मण सिंह चौहान, सुनील रौतकी, मनोज कुमार, कालीचरन, जिलालाल, रंजीत आदि थे। इधर, किच्छा में देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर पालिका परिषद में पर्यावरण मित्रों का छठे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। आक्रोशित कर्मचारियों ने मंत्री का पुतला फूंका। वहां पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कल्लू चरन, कैलाश वाल्मीकि, विनोद कुमार, शाऊल दास, सूरज, कुमार, राकेश कुमार, अशोक कुमार आदि थे। वहीं, गूलरभोज में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। वहां पर शाखा अध्यक्ष राजू कुमार वाल्मीकि, रवि कुमार, विजेंद्र पाल, सचिन कुमार, संजीव कुमार, ओमपाल, राजपाल, धर्मपाल, सोमपाल आदि थे।