{"_id":"5991ee644f1c1b0a2b8b4634","slug":"parking-places-of-private-vehicles-made-of-roadways-complex","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज परिसर बना निजी वाहनों का पार्किंग स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज परिसर बना निजी वाहनों का पार्किंग स्थल
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर रोडवेज डिपो में खड़े प्राईवेट वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज डिपो अधिकारियों की उदासीनता के चलते डिपो परिसर अवैध पार्किंग का अड्डा बन गया है। प्रतिदिन निजी वाहन बेरोकटोक सुबह से शाम तक रोडवेज परिसर में खड़े किए जाते हैं। इससे रोडवेज बसों के खड़े होने में खासी परेशानी होती है। अधिकारी यह सब देखने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करते।
विज्ञापन
नियमानुसार रोडवेज बस डिपो में केवल रोडवेज और बाहर के डिपो से आने वाली बसें ही खड़ी होनी चाहिए। लेकिन लंबे समय से अधिकारियों की उदासीनता के चलते रोडवेज डिपो परिसर का एक किनारा अस्थायी तौर पर प्राइवेट वाहन खड़े होने की पार्किंग बन गया है। सुबह से शाम तक इस स्थान पर चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि शाम को भी निजी वाहन खड़े कर चालक और परिचालक आदि नशा करते हैं। जिससे कई बार डिपो में आपराधिक घटनाएं घट चुकी हैं। इतना ही नहीं डिपो खुला होने के कारण आए दिन यात्रियों की जेब कटने, वाहन चोरी की घटनाएं होना आम बात हो गई है।
विज्ञापन