फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Parivartan Rally at Kashipur

काशीपुर कांग्रेस का मायका, पांच परिवार खत्म कर सकते हैं सूखा: हरीश रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Parivartan Rally at Kashipur
परिवर्तन रैली को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा रविवार को पहले जसपुर और फिर काशीपुर पहुंची। यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। महंगाई, कृषि कानून, बेरोजगारी और किसानों की दुर्दशा का हवाला देते हुए भाजपा सरकार को फेल बताते हुए कांग्रेस को जिताने की अपील जनता से की। पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने काशीपुर को कांग्रेस का मायका बताते हुए भावनात्मक रिश्ता जोड़ने का प्रयास किया। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा तीन घंटे विलंब से जीबी पंत इंटर कॉलेज पहुंची। लोगों ने ढोल-नगाड़ों से यात्रा का स्वागत किया। रैली नगर के मुख्य बाजार से होते हुए सभा स्थल गोविंद बल्लभ इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां यात्रा प्रबंध कमेटी ने सभी अतिथियों को पगड़ी पहना कर और बड़ी माला से स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार युवक रैली की अगुवाई कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने काशीपुर को कांग्रेस का मायका बताते हुए कहा कि यहां के आधा दर्जन परिवार ऐसे हैं, जिनका कांग्रेस से आजादी के बाद से ही संबंध है। यह परिवार चाहें तो कांग्रेस का 35 साल का सूखा समाप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह लोक सभा चुनाव के दौरान 1980 में पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के साथ काशीपुर आए। उस दौरान उन्होंने देखा कि यहां कांग्रेस का ढांचा सबसे मजबूत है और यहां के लोग कांग्रेस के प्रति पूर्ण समर्पित हैं। पूर्व सांसद सत्येंद्र चंद्र गुड़िया का परिवार शालीनता का परिवार है और कांग्रेस के प्रति पूर्ण निष्ठावान परिवार है। इसी प्रकार श्रीप्रकाश शिवनंदन अग्रवाल, चतुर्वेदी परिवार, विनोद वात्सल्य परिवार सहित लगभग एक दर्जन परिवार ऐसे हैं जो कांग्रेस के प्रति आज भी समर्पित हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जनता में महंगाई, बेरोजगारी को लेकर भारी आक्रोश है। डीजल और गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लोगों की आय घट रही है। जिससे लोगों में भाजपा के प्रति भारी रोष है। इसका परिणाम चुनाव में सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी झूठी पार्टी है। यहा जो वादा करती है उसे कभी पूरा नहीं किया। चुनाव से पहले कहा कि कर्ज माफ किया जाएगा। कर्ज माफ करना तो दूर तीन काले काननू बना दिए। जिसके विरोध में किसान आज भी दिल्ली के बार्डर पर डटे हुए हैं। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि जनता ने अब भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। केवल जनता को चुनाव का इंतजार है। जसपुर के विधायक आदेश चौहान ने भीड़ को देख गदगद होकर कहा कि इस भीड़ जुटने का लाभ तब है जब लोग यह शपथ लें कि काशीपुर से अगला विधायक कांग्रेस का ही होगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि भाजपा ने आज तक जनता से जो भी वादा किया, एक भी पूरा नहीं किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेसजन चाहेंगे तो कांग्रेस प्रत्याशी सभी सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल ने परिवर्तन यात्रा के देर से पहुंचने को लेकर कार्यकर्ताओं से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी सरकार ने बेरोजगारी दूर करने के लिए जो कदम उठाए थे भाजपा ने सब समाप्त कर दिए। भाजपा के राज्य में मेडिकल कॉलेजों को लूट की खुली छूट मिली है। उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों की फीस देश में सर्वाधिक है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी से जनता बहुत आहत है और जनता ने भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है। डॉ. दीपिका गुड़िया ने कहा कि उनका परिवार आजादी से पहले ही कांग्रेस से जुड़ा है और आगे भी कांग्रेस के साथ रहेगा। इधर, रैली के स्वागत में कांग्रेसियों की गुटबाजी खुलकर सामने आई। कांग्रेस के प्रभावशाली नेता अलग-अलग गुटों में स्वागत के लिए सभा स्थल पहुंचे। जो लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed