{"_id":"588f89f54f1c1bd97ee7fffd","slug":"papneja-blow-delivered-by-the-bjp-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"पपनेजा ने दिया भाजपा को झटका, कांग्रेस में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पपनेजा ने दिया भाजपा को झटका, कांग्रेस में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो, किच्छा
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
सुरेश पपनेजा को सदस्यता दिलाते सीएम रावत
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी को सोमवार उस समय बड़ा झटका लगा जब टिकट न मिलने से असंतुष्ट पार्टी के दशकों पुराने वरिष्ठ नेता सुरेश पपनेजा ने अपने कई समर्थकों के साथ सीएम हरीश रावत के समक्ष कांग्रेस का दामन थाम लिया। पपनेजा ने कहा कि भाजपा अपने मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है।
सोमवार को देर रात सीएम हरीश रावत आवास विकास कालोनी स्थित सुरेश पपनेजा के आवास पहुंचे और उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। सीएम ने कहा कि पपनेजा एक जुझारू शख्सियत हैं इन्हें कांग्रेस में पूरा सम्मान दिया जायेगा। पपनेजा नगर का विकास चाहते हैं क्षेत्र में विकास की कमी नहीं आने दी जायेगी। इसके बाद सीएम ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क के लिये रवाना हो गये।
इससे पहले पपनेजा ने कहा कि उन्होंने 17 वर्ष की आयु में भाजपा में बतौर कार्यकर्ता काम करना शुरू किया। 32 वर्ष के सफर में वे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने कहा कि आज पार्टी मूल्यों से पूरी तरह भटक चुकी है। मूल्यों की जगह पार्टी का एजेंडा सिर्फ सत्ता प्राप्ति रह गया है। कहा कि उन्होंने पिछले दो विधान सभा चुनावों में पार्टी से टिकट की मांग की थी।
विज्ञापन
पिछले चुनाव में उन्हाेंने जब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांक न किया तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अगली बार टिकट देने की बात कहकर दबाव बनाकर चुनाव नहीं लड़ने दिया। इस बार उन्हें पार्टी हाईकमान लगातार टिकट देने के लिये आश्वस्त करता रहा लेकिन टिकट नही दी गई। उन्होंने बताया कि वे क्षेत्र का विकास चाहते हैं और विकास के लिये सीएम रावत के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता लेकर उन्हें भारी मतों से जिताएंगे। इस मौके पर बबलू चौधरी,गौरव आहूजा,पारस पपनेजा, निर्मल सिंह हंसपाल समेत कई लोग मौजूद थे।