फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Papers, no registration, hospital opened, now sealed

Udham Singh Nagar News: कागज, न पंजीकरण, खोल दिया अस्पताल, अब सील

Tue, 30 Apr 2024 04:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 30 Apr 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Papers, no registration, hospital opened, now sealed
किच्छा में जेक्यू अस्पताल का निरीक्षण करते एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक। सू. वि.
रुद्रपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किच्छा में मानक के विपरीत संचालित निजी अस्पताल को सील कर दिया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती महिला को रेफर कर जेएलएन जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी स्पष्टीकरण मांगा है। एसीएमओ ने बताया कि अस्पताल में मिली खामियों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जेक्यू हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में चल रही ओपीडी और भर्ती मरीज वार्ड का निरीक्षण किया। डाॅ. मलिक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद अस्पताल कर्मी पंजीकरण नहीं दिखा सके। अस्पताल में एक गर्भवती की मेजर ऑपरेशन से डिलीवरी कराने की पुष्टि हुई है लेकिन ऑपरेशन करने वाले सर्जन का नाम नहीं बताया गया। अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर भी मानकों के विपरीत चलता मिला।
विज्ञापन

इसके अलावा अस्पताल में भर्ती एक महिला तुरंत उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल रुद्रपुर भेजा गया। बाद में तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया। बताया कि पिछले कई दिनों से रुद्रपुर रोड स्थित जेक्यू हॉस्पिटल के बिना पंजीकरण के चलने की शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई। एसीएमओ ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। निरीक्षण में मिली खामियों की रिपोर्ट उच्चाधिकारों दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed