{"_id":"58d032a04f1c1be7431a331e","slug":"pantnagar-university-making-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंत विवि को मिला प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विवि का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंत विवि को मिला प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विवि का पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो, पंतनगर
Updated Tue, 21 Mar 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर विवि बना चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय को पुन: उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार पंतनगर विवि को वर्ष 2016-17 में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है। पंतनगर विवि को वर्ष 2015-16 में भी राज्य का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय घोषित कर पुरस्कृत किया गया था।
विज्ञापन
मंगलवार को देहरादून में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की हुई बैठक में राज्यपाल डॉ. केके पॉल ने पंत विवि को सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय घोषित किया। उन्होंने पंतनगर विवि के कुलपति डॉ. जे कुमार को पुरस्कार स्वरूप दो लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
पुरस्कार की राशि राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के पुस्तकालय को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए दी है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार राज्यपाल डॉ. केके पॉल ने राज्यपाल बनने के बाद शुरू किया था। प्रदेश के विश्वविद्यालयों द्वारा शिक्षण, शोध, प्रसार सहित विद्यार्थियों के हित में किए गए कार्यों, भविष्य की कार्ययोजनाओं के आधार पर यह पुरस्कार दिया जाता है।
विज्ञापन
पुरस्कार शुरू होने के बाद पहला पुरस्कार भी वर्ष 2015-16 में पंतनगर विवि को ही राज्यपाल डॉ. केके पॉल द्वारा दिया गया था। यह पुरस्कार मिलने पर कुलपति डॉ. जे कुमार, शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मियों, विद्यार्थियों आदि ने खुशी व्यक्त की है। कुलपति डॉ. जे कुमार ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने पुरस्कार का श्रेय भी विवि परिवार को दिया है।