{"_id":"5b4b970e4f1c1b37748b4ead","slug":"pantnagar-university-counseling-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर विश्वविद्यालय में काउंसिलिंग आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर विश्वविद्यालय में काउंसिलिंग आज से
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर।
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Pantnagar University
विज्ञापन
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकीविश्वविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग सोमवार से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्त्रस्मों में 306 सीटें हैं। एमटेक में 100, एमएससी में 250 और पीएचडी में 170 सीटें हैं। 20 जुलाई तक अंडर ग्रेजुएट के बीवीएससी, बीएससी एजी, होम साइंस, फिशरीज, फूड टेक पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग होगी। 21 जुलाई को एमटेक, एमसीए के लिए काउंसिलिंग की जाएगी। 22 और 23 जुलाई को एमएससी और 24 जुलाई को पीएचडी के लिए काउंसिलिंग की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया के संयोजक डॉ. एचएस चावला ने बताया की रिक्त सीटों की सूचना प्रतिदिन शाम को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि काउंसिलिंग के समय उत्तराखंड के स्थायी निवास का प्रमाण-पत्र साथ लाना जरूरी है।