फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pantnagar Kisan Mela today

पंतनगर किसान मेले का आगाज आज 

Thu, 07 Mar 2019 12:19 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Thu, 07 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Pantnagar Kisan Mela today
पंजाब में खेती और उत्पादन पर मॉनसून का असर - फोटो : फाइल फोटो

पंतनगर में आज से शुरू होने वाले उत्तर क्षेत्रीय कृषि मेला-सह-105वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ गांधी मैदान में सुबह 11 बजे होगा। मेले का उद्घाटन भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अपर आयुक्त प्रसार और पद्मश्री से सम्मानति किसान भारत भूषण त्यागी एवं कंवल सिंह चौहान करेंगे।

विज्ञापन



पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के निदेशक (प्रसार) डॉ. वाईपीएस डबास ने बताया कि मेले के शुभारंभ के बाद अतिथि उद्यान प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन करेंगे। चार दिनी मेले में सात और आठ मार्च को फल-फूल, शाक-भाजी एवं परिरक्षित पदार्थों की प्रदर्शनी व प्रतियोगिता आयोजित होगी। आठ मार्च को दोपहर दो बजे से शैक्षणिक डेयरी फार्म नगला में संकर बछियों की नीलामी तथा नौ मार्च सुबह दस बजे से पशु उत्पाद एवं प्रबंध विभाग के परिसर में पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 
विज्ञापन



किसानों के लिए मेले के प्रथम तीन दिन दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक विशेष व्याख्यानमाला का गांधी हाल में आयोजन किया जाएगा। तीनों दिन दोपहर 3:30 से 6:30 बजे तक गांधी हाल में ही किसान गोष्ठी का भी आयोजन होगा इसमें किसान अपनी समस्याओं से संबंधित प्रश्नों का समाधान सीधे वैज्ञानिकों से पा सकेंगे। किसानों मनोरंजन के लिए प्रथम तीन दिन गांधी हाल में सायं 7:00 से 8:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मेले के अंतिम दिन दस मार्च को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के गांधी हाल में दोपहर तीन बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. डबास ने बताया कि किसान मेले में उत्तराखंड, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के साथ ही नेपाल से भारी संख्या में आने वाले कृषकों के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी की गई है। किसानों को पंतनगर रेलवे स्टेशन से मेला स्थल तक लाने और ले जाने और परिसर भ्रमण के लिए निशुल् वाहन की व्यवस्था भी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed