फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pantnagar Airport

फेज-2 में एयरपोर्ट विकसित करने के लिए 1520 एकड़ अतिरिक्त भूमि की होगी जरूरत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Pantnagar Airport
पंतनगर। विवि की भूमि पर प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए करीब 920 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। इसके अलावा बरेली-नैनीताल रोड से एप्रोच रोड के लिए 25 एकड़ और शहर की तरफ विस्तार के लिए करीब 70 और 55 एकड़ भूमि की जरूरत होगी। इस प्रकार एयरपोर्ट बनाने के लिए कुल 1070 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। यह भूमि राजस्व विभाग के पहले से निर्धारित भूमि के अंतर्गत आती है। इसके अलावा फेज-2 में 1520 एकड़ अतिरिक्त भूमि क्षेत्र यातायात की मांग के अनुसार दूसरे रन-वे के लिए भविष्य में अधिग्रहीत की जा सकती है। इसका खुलासा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में हुआ है।
विज्ञापन

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की 1072 एकड़ उपजाऊ भूमि न्यू ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए उत्तराखंड के नागरिक उड्डयन विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है। इसको लेकर विवि प्रशासन, वैज्ञानिकों और प्रगतिशील किसानों सहित तमाम संगठनों का विरोध भी हुआ। इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता केशव पासी ने आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी। आरटीआई के जवाब में कहा गया है कि प्रस्तावित स्थल पश्चिम की ओर औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल से सटा हुआ है। औद्योगिक क्षेत्र में अधिक ऊंचाई वाली कई चिमनियां हैं। प्रस्तावित भूमि के ऊपर से पावर एचटी लाइनें भी गुजर रही हैं। चिमनियों से निकलने वाले धुएं, स्मॉग, चिमनी ओर एचटी लाइन के कारण लैंडिंग और टेकऑफ के दौरान विमान संचालन के लिए सुरक्षा खतरों को पैदा कर सकता है। इसमें हाईटेंशन की दो लाइनें पूरब, पश्चिम (बरेली-खटीमा) की ओर और दो लाइनें उत्तर, दक्षिण (नैनीताल से बरेली) की ओर जा रही हैं। ये सभी प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के टेकऑफ मार्ग में पड़ती हैं।
विज्ञापन

ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निरीक्षण करते समय प्रस्तावित भूमि के ऊपर, उत्तर से दक्षिण की ओर कई प्राकृतिक जल प्रवाहों को देखा गया है। इन प्राकृतिक प्रवाहों का प्रयोग विश्वविद्यालय की भूमि को सींचने में होता है। यह भी तथ्य सामने आए कि बारिश के समय प्रस्तावित भूमि के ऊपर से दो फीट ऊंचाई तक पानी बहता है। इसके लिए एयरपोर्ट निर्माण से पहले इन प्राकृतिक जल प्रवाहों का मार्ग बदलन पड़ेगा और जल निकासी का प्रबंधन भी जरूरी है। यह भी तथ्य सामने आया है कि प्रस्तावित भूमि के पूर्वी हिस्से में दो टेलीकॉम टावर भी लगे हैं। इसके दक्षिण छोर की 1520 एकड़ जमीन छोड़कर विश्वविद्यालय के बीचोंबीच में एयरपोर्ट बनेगा। दक्षिण की 1520 एकड़ भूमि फेज-2 के लिए बाद में ली जाएगी, जिससे विवि की कुल 2592 एकड़ भूमि एयरपोर्ट के लिए चली जाएगी। हाईटेंशन लाइनों को प्रस्तावित स्थल से 1.5 किमी दूर भी हटाना पड़ेगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मांगी की गई सूचना में यह भी खुलासा हुआ है कि प्रस्तावित स्थान मौजूदा हवाई अड्डे के बहुत ही करीब है। यहां पर एयरपोर्ट बनाने से पहले सरकार एवं संबंधित मंत्रालय को इन सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed