फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pantnagar-Ahamadabad Flight

Udham Singh Nagar News: इंडिगो की पंतनगर-जयपुर-अहमदाबाद के बीच हवाई सेवा शुरू

Mon, 27 Mar 2023 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 27 Mar 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pantnagar-Ahamadabad Flight
पंतनगर एयरपोर्ट से जयपुर जाने के से लिए विमान में सवार होने पहुंचे यात्री।
पंतनगर। इंडिगो एयरलाइंस की पंतनगर-जयपुर के बीच नाॅनस्टाप हवाई सेवा रविवार से शुरू हो गई, यही फ्लाइट जयपुर के बाद अहमदाबाद तक जाएगी। पंतनगर में उसका स्वागत वाटर कैनन (पानी की बौछार) से किया गया। इससे पूर्व रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने सुबह 10: 30 बजे फीता व केक काटने के बाद दो यात्रियों (हल्द्वानी निवासी एस. लता व वीरपाल सिंह) को बोर्डिंग पास व पुष्प भेंटकर सेवा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इंडिगो ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को लगभग दो माह पूर्व पंतनगर-जयपुर के बीच हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। प्राधिकरण व कंपनी के बीच सभी नियम व शर्तों पर सहमति के बाद इंडिगो प्रबंधन ने फ्लाइट शेड्यूल जारी करते हुए इस हवाई सेवा को 26 मार्च से शुरू करने की घोषणा के बाद आनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू कर दी थी। इंडिगो प्रबंधन ने जिसका न्यूनतम किराया लगभग 3500 रुपये निर्धारित किया है, जो बुकिंग पीरियड व यात्रियों की संख्या के अनुसार परिवर्तित होगा। रविवार को इंडिगो की दो फ्लाइट शुरू होने के बाद पंतनगर से संचालित होने वाली फ्लाइट की संख्या चार हो गई है। रविवार को शुरू फ्लाइट से जयपुर के लिए उड़ान भरने पंतनगर पहुंचे भाजपा नेता हितेंद्र त्रिपाठी व उनके कारोबारी मित्र ने पीएम नरेंद्र मोदी, उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार जताया।
विज्ञापन


इधर, मीडिया से मुखातिब भट्ट ने कहा कि जयपुर और उत्तराखंड में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस हवाई सेवा के शुरू होने से पर्यटकों सहित व्यापारियों व अन्य कारोबारियों को बहुत सुविधा होगी और पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश की चहुंमुखी उन्नति भी होगी। बताया कि पहले देहरादून से फ्लाइट प्रारंभ होने पर बमुश्किल यात्री मिल पाते थे, लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ने से आज वहां दो दर्जन से भी अधिक फ्लाइट चल रही है। कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट को भी उसी तर्ज पर विकसित करने के लिए कार्यवाही चल रही है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सपने के अनुसार विभिन्न जगहों को हवाई सेवा से जोड़ा जा रहा है। कहा कि यहां से विभिन्न जगहों के लिए फ्लाइट प्रारंभ होने से टैक्सी चालकों व अन्य लागों को रोजगार मिलेगा। कहा कि दिल्ली से पंतनगर के बीच पहले एक फ्लाइट थी, अब दो फ्लाइट प्रतिदिन हो गई हैं। कहा कि हमारे प्रदेश में आने के लिए अनेकों लोग तमन्ना रखते हैं। लेकिन उनके पास आने-जाने के संसाधन नही होते हैं, उसमें एक आयाम आज जोड़ दिया गया है। इस दौरान विधायक शिव अरोरा, डीएम युगल किशोर पंत, एसडीएम प्रत्युष सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, अमित नारंग व विपिन जल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली-पंतनगर के बीच दूसरी फ्लाइट भी आज से शुरू

पंतनगर। इंडिगो प्रबंधन ने पंतनगर-दिल्ली के बीच पूर्व से संचालित फ्लाइट के अलावा इस मार्ग पर रविवार से ही एक अन्य फ्लाइट का संचालन भी शुरू किया है। जिससे एक ही फ्लाइट पर निर्भर हवाई यात्रियों को इस मार्ग पर एक और विकल्प मिल सकेगा। इसके अलावा इंडिगो प्रबंधन ने पूर्व में संचालित दिल्ली-पंतनगर व लखनऊ-पंतनगर की फ्लाइट के समय में भी रविवार से बदलाव कर दिया है।




पंतनगर से इंडिगो की फ्लाइट का यह रहेगा शेड्यूल



फ्लाइट संख्या प्रस्थान समय आगमन समय फ्रीक्वेंसी



6ई-7156 दिल्ली 08.10 पंतनगर 09.15 रोजाना

6ई-7325 पंतनगर 09.35 दिल्ली 10.25 रोजाना

6ई-7324 दिल्ली 10.55 पंतनगर 11.55 रोजाना

6ई-7027 पंतनगर 12.15 जयपुर 13.40 रोजाना

6ई-7482 जयपुर 13.25 पंतनगर 14.40 रोजाना

6ई-7157 पंतनगर 15.00 दिल्ली 16.10 रोजाना

6ई-7928 लखनऊ 14.20 पंतनगर 15.30 मंगल, बृहस्पति व शनिवार (28 मार्च से)

6ई-7932 पंतनगर 16.00 लखनऊ 17.00 मंगल, बृहस्पति व शनिवार (28 मार्च से)





पंतनगर-जयपुर के बीच पहले दिन 56 यात्रियों ने भरी उड़ान

पंतनगर। रविवार को पंतनगर से जयपुर के लिए जहां 25, वहीं जयपुर से पंतनगर के लिए वापसी में 31 यात्रियों ने उड़ान भरी। इस फ्लाइट ने पंतनगर से जयपुर की दूरी मात्र 1:10 घंटे में पूरी की। इसके अलावा दिल्ली से पंतनगर के पहली फ्लाइट में 44 व दूसरी फ्लाइट में 60 यात्री पहुंचे, वहीं पंतनगर से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट में 54 व दूसरी फ्लाइट में 70 यात्रियों ने उड़ान भरी। इंडिगो प्रबंधन के अनुसार गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है, जल्द इस हवाई मार्ग पर यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होगा।




पिथौरागढ़ सहित गोचर व चिन्यालीसौड़ के लिए भी हवाई सेवा जल्द

पंतनगर। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बताया कि बहुत जल्द पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट को एयरफोर्स लेने वाली है। वहां से कुछ तकनीकी कारणों से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ नहीं हो पा रहा है। सीएम पुष्कर धामी व एविएशन विभाग के सहयोग से इन तकनीकी कमियों का धीरे-धीरे निराकरण किया जा रहा है। बहुत जल्द पिथौरागढ़ सहित गोचर व चिन्यालीसौड़ के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed