फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pant University professor Dr. Deepika P. Joshi invented technology using silica and copper

Pantnagar: जब तक चाहो तब तक गर्म रखो खाना-पानी, सिलिका और कॉपर से पंत विवि की प्राध्यापक ने ईजाद की तकनीक

Wed, 30 Apr 2025 02:55 PM IST
हीरा मेहरा सुरेंद्र कुमार वर्मा, संवाद
सुरेंद्र कुमार वर्मा, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 30 Apr 2025 02:55 PM IST
सार

पंत विवि के सीबीएसएच काॅलेज में भौतिक विज्ञान की प्राध्यापक ने शोधार्थी नीतू बोरा की मदद से ऐसी तकनीक विकसित की है जिसमें तापमान का भंडारण, पदार्थ का तापमान और उसकी आकृति स्थिर बनी रहती है। इसके जरिये अब पानी और खाने को लंबे समय तक गर्म रखा जा सकेगा।

विज्ञापन
Pant University professor Dr. Deepika P. Joshi invented technology using silica and copper
जीबी पंत कृषि विवि पंतनगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के सीबीएसएच काॅलेज में भौतिक विज्ञान की प्राध्यापक डाॅ. दीपिका पी. जोशी ने शोधार्थी नीतू बोरा की मदद से ऐसी तकनीक विकसित की है जिसमें तापमान का भंडारण, पदार्थ का तापमान और उसकी आकृति स्थिर बनी रहती है। इसके जरिये अब पानी और खाने को लंबे समय तक गर्म रखा जा सकेगा।

विज्ञापन

यही नहीं, इसमें ऊष्मा का रिसाव भी नहीं होता है। तकनीक का पेटेंट फाइल होने के बाद हाल ही में इसे इंडियन जर्नल में प्रकाशित भी किया जा चुका है। डाॅ. दीपिका ने बताया कि उन्होंने सिलिका के नैनो कणों को काॅपर पर डिपाॅजिट कर एक संयुक्त मिश्रण बनाया है। इसमें सिलिका सेल है और बीच में काॅपर का कोर है। इस मिश्रण को एक विशेष अनुपात में पैराफिन (मोम) में फिक्स किया गया है। संवाद

विज्ञापन

तकनीक में ऊष्मीय चालकता थर्माकोल से अच्छी
इस तकनीक में ऊष्मीय चालकता थर्माकोल से बेहद अच्छी है। इससे तापमान लंबे समय तक स्थिर रहता है। आकृति में भी कोई परिवर्तन नहीं होता। थर्माकोल निश्चित तापमान के बाद डी-कंपोज होने लगता है, जबकि नई तकनीक में यह समस्या कतई नहीं है। यह पदार्थ टाॅक्सिक नहीं है और पर्यावरण के अनुकूल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शोध टीम को बधाई। तकनीक के तहत यदि किसी इक्विपमेंट पर इसकी कोटिंग की जाए तो वह बहुत सस्ती, हल्की और टिकाऊ होगी। थर्माकोल के खर्च और इससे होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी। यह तकनीक लेबोरेट्री के ओवन की क्षमता को बढ़ाएगी।लागत को भी कम करेगी। यह तकनीक चाय, पानी व खाना आदि गर्म रखने वाले इक्विपमेंट (हाॅटपाॅट, थर्मस, गीजर, ओवन) के आकार व लागत को किसी हद तक न्यूनतम कर देगी। इससे अधिक से अधिक हीट स्टोर की जा सकती है। - डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, कुलपति, जीबी पंत कृषि विवि, पंतनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed