फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Panel inspected self-financed B.Ed course

Udham Singh Nagar News: स्ववित्त बीएड पाठ्यक्रम का पैनल ने किया निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Panel inspected self-financed B.Ed course
रुद्रपुर के डिग्री कॉलेज में फाइलों को देखते पैनल टीम के सदस्य। आयोजक
रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री काॅलेज में स्ववित्त पोषित बीएड पाठ्यक्रम का वर्ष 2024-25 के लिए कुमाऊं विवि की गठित पैनल टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने स्ववित्त पोषित बीएड पाठ्यक्रम के संबद्धता विस्तारण के लिए दस्तावेजों की जांच की। साथ ही बीएड संकाय, शिक्षण कक्ष, कंप्यूटर कक्ष आदि का बारीकी से निरीक्षण कर बीएड के स्टाफ से जानकारी ली। इससे डिग्री काॅलेज में जल्द ही स्ववित्त बीएड पाठ्यक्रम के चलने की संभावना बढ़ गई है। प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने बताया कि निरीक्षक मंडल में संयोजक प्रो. अतुल जोशी के अलावा विषय विशेषज्ञ प्रो. भीमा मनराल, उच्च शिक्षा निदेशालय के प्रतिनिधि प्रो. कमल किशोर पांडे और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शामिल रहे। वहां पर स्ववित्त पोषित बीएड पाठ्यक्रम के संयोजक प्रो. हरीश चंद्रा, डॉ. मुन्नी जोशी, लोकेश पांडे, कमलेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed