फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Palika Workers Protested

नगरपालिका कर्मचारियों की दस सूत्रीय मांगों को लेकर पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Palika Workers Protested
Palika Workers Protested
खटीमा। नगरपालिका के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए कर्मचारी यूनियन ने 10 सूत्री मांगों को लेकर पालिकाध्यक्ष सोनी राणा को ज्ञापन सौंपा और अविलंब समाधान की मांग की। समाधान नहीं होने पर 17 दिसंबर से प्रतिदिन द्वितीय पाली में कार्य बहिष्कार के बाद काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा अध्यक्ष सुभाष कुमार की देखरेख में पालिकाध्यक्ष को सौंपे गए ज्ञापन में समस्त कर्मचारियों, मोहल्ला स्वच्छता समिति, आउट सोर्सिंग, पर्यावरण मित्रों के अवशेष का तत्काल भुगतान करने, शासनादेश के तहत 500 रुपये अतिरिक्त वेतन वृद्धि देने की मांग की गई। ज्ञापन में सफाई उपकरण के लिए 2500 रुपये का भुगतान देने, एक दिसंबर से धरने पर बैठे मृतक आश्रित को नौकरी देने सहित अन्य 10 सूत्री मांगों का अविलंब समाधान की मांग की। सुनवाई नहीं होने पर 17 दिसंबर से द्वितीय पाली में काम बंद करने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन में ग्रेस देवी, अनिल कुमार, विजय कुुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed