फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pairaseling in gularbhoj

पैरासेलिंग: गूलरभोज में बोट से हवा में उड़ने का मिलेगा रोमांच

Sat, 19 Aug 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 19 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pairaseling in gularbhoj
गूलरभोज के बौर जलाशय में पैरासेलिंग का रोमांच लेते विधायक अरविंद पांडे।
गूलरभोज। अब रोमांच के शौकीन टिहरी की तरह बोट से हवा में उड़ने का रोमांच ऊधमसिंह नगर जिले के बौर जलाशय में भी ले सकेंगे। शुक्रवार को विधायक अरविंद पांडे ने श्री श्याम इंडस्ट्रीज के एमडी गौरव वशिष्ठ, सोनू पूनिया और पूर्व सांसद बलराज पासी की मौजूदगी में विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत पैरासेलिंग का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

विश्व मानचित्र पर पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो रहे बौर जलाशय पर अब पैरासेलिंग वाटर स्पोर्ट्स का भी आरंभ हो गया है। विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि सीएम धामी के प्रयासों से गूलरभोज को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। पैरासेलिंग की शुरुआत से गूलरभोज पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगा। पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा गोवा और अन्य पर्यटन स्थलों के अलावा सैलानी अब गूलरभोज की और भी आकर्षित होंगे। श्री श्याम इंडस्ट्रीज के एमडी सोनू पूनिया ने बताया कि पैरासेलिंग के शुरू होने से पर्यटकों को नए रोमांच का अनुभव होगा। जलाशय में वाटर स्पोर्ट्स के संसाधनों की देखरेख कर रहे टिहरी एडवेंचर के प्रबंध निदेशक दिनेश रावत ने बताया कि पैरासेलिंग विदेशी बोट है, इसमें वोल्वो इंजन है। करीब 4000 आरपीएम की स्पीड से पैरासेलिंग बोट से जुड़े बैलून के साथ हवा में उड़ने का अपना अलग ही रोमांच होगा। वहां अतुल पांडे, संदीप शर्मा, तिलक राज गंभीर, खड़क सिंह कार्की, अभिषेक वर्मा, राकेश भुड्डी, मनविंदर पांडे, सीमा सरकार आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed