फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pages were torn from the mixed register of Sitarganj tahsil

सितारगंज तहसील के मिसलबंद रजिस्टर से पन्ने फाड़े गए थे 

Sat, 24 Mar 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Sat, 24 Mar 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Pages were torn from the mixed register of Sitarganj tahsil
नेशनल हाईवे - फोटो : अमर उजाला

भूमि मुआवजा घोटाले की जांच कर रही एसआईटी को मिली सितारगंज तहसील की एफएसएल रिपोर्ट में पटवारी की रिपोर्ट में ओवरराइटिंग होने के साथ ही मिसलबंद रजिस्टर के आठ पन्नों को फाड़ने की पुष्टि हुई है। रजिस्टर में बैक डेट के आठ वाद चढ़ाए गए थे। इन पर तत्कालीन एसएलओ डीपी सिंह ने आठ करोड़ का मुआवजा दिया था। 

विज्ञापन


एसआईटी के अनुसार सितारगंज तहसील में तत्कालीन एसडीएम भगत सिंह फोनिया की ओर से 143 की आठ रिपोर्ट तैयार की गई थी। इन्हें पेशकार संतराम की ओर से मिसलबंद रजिस्टर में बैक डेट में चढ़ाया गया था। मामला खुलने पर संतराम ने मिसलबंद रजिस्टर के उन आठ पन्नों को फाड़ दिया, जिनमें बैक डेट में आठ वाद चढ़ाए गए थे।
विज्ञापन


इन्हीं वादों पर डीपी सिंह की ओर से काश्तकारों को आठ करोड़ का मुआवजा भी दिया गया था। संतराम ने एसडीएम के समक्ष जांच अधिकारी की मौजूदगी में शपथ पत्र देकर अपने बयानों में भी इस बात को कबूल कर लिया है। एफएसएल रिपोर्ट में पटवारी की ओर से तैयार की गई 143 की रिपोर्ट को एसएलओ दफ्तर में बदले जाने की भी पुष्टि हुई है। इसके आधार पर तहसील के कुछ और कर्मचारियों के खिलाफ भी एसआईटी कार्रवाई कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन हजार पन्नों का बन सकता है आरोप पत्र 
रुद्रपुर। भूमि मुआवजा घोटाले में दूसरा आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी एसआईटी ने पूरी कर ली है। जेल में बंद तहसीलदार मोहन सिंह, पीसीएस अफसर अनिल शुक्ला, पेशकार संतराम, चकबंदी अधिकारी अमर सिंह और सहायक चकबंदी अधिकारी गणेश प्रसाद निरंजन के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया जाना है। बताया जा रहा कि तीन हजार पन्नों का आरोप पत्र एसआईटी की ओर से तैयार किया जा रहा है। इसे 10 दिन में कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा।


भूमि मुआवजा घोटाले में एसआईटी के लिए एफएसल जांच फिर एक बार मददगार साबित हुई है। तीन दिन पूर्व मिली सितारगंज तहसील की एफएसल रिपोर्ट में सितारगंज तहसील के मिसलबंद रजिस्ट्रर को फाडने की पुष्टि भी हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed