{"_id":"694d9035494fb334ef0b477e","slug":"padma-shri-vaidya-balendu-prakash-included-in-the-working-group-on-cancer-care-policy-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-134842-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश कैंसर देखभाल नीति पर बने कार्यकारी समूह में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश कैंसर देखभाल नीति पर बने कार्यकारी समूह में शामिल
Fri, 26 Dec 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। उत्तराखंड के गदरपुर निवासी पद्मश्री से सम्मानित वैद्य बालेंदु प्रकाश को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें टाटा मेमोरियल सेंटर के सहयोग से तैयार किए जा रहे कैंसर देखभाल और नियंत्रण नीति पर श्वेत पत्र के लिए गठित कार्यकारी समूह का सदस्य बनाया गया है।
आयुष मंत्रालय की ओर से गठित इस कार्यकारी समूह में आयुर्वेद, योग, सिद्ध, यूनानी, होम्योपैथी और सोवा रिग्पा से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हैं। यह समूह कैंसर देखभाल में आयुष पद्धतियों के एकीकरण, योग की भूमिका, नियामक ढांचे और क्लिनिकल गाइडलाइंस से संबंधित सुझाव और डेटा उपलब्ध कराएगा।
गदरपुर के रतनपुरा स्थित पड़ाव स्पेशलिटी आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट सेंटर के संस्थापक वैद्य बालेंदु प्रकाश आयुर्वेद की रस शास्त्र शाखा के प्रख्यात विशेषज्ञ हैं। पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश पूर्व में राष्ट्रपति के चिकित्सक भी रह चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल देश में एकीकृत चिकित्सा प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।