फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Paddy stacks set on fire, MMO held hostage in office

Udham Singh Nagar News: धान के ढेर में लगाई आग, एमएमओ को कार्यालय में बनाया बंधक

Sun, 16 Nov 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 16 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Paddy stacks set on fire, MMO held hostage in office
जसपुर। धान की तौल नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने धान के ढेर में आग लगा दी। उन्होंने वरिष्ठ विपणन अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने एसएमओ को उनके कार्यालय में बंधक बना दिया। इससे कार्यालय का काम पूरे दिन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


शनिवार को भाकियू के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लो और उपाध्यक्ष जगजीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में किसान एसएमओ कार्यालय पर एकत्रित हुए। उन्होंने यहां धान तौल नहीं होने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। उन्होंने कार्यालय में तालाबंदी कर एसएमओ कौशल कुमार को बंधक बना दिया।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगभग अभी भी किसानों का 40 हजार क्विंटल से अधिक धान तुलने से रह गया है। विभागीय अधिकारी लिमिट खत्म होने की बात कह रहे हैं। यही हालात रहे तो दो माह तक भी एसएमओ कार्यालय तौल पूरी नहीं कर पाएगा। उन्होंने चेताया कि यदि सोमवार तक धान की तौल लिमिट नहीं बढ़ाई गई तो किसान आमरण अनशन करेंगे। वहां प्रेम सिंह सहोता, परमजीत सिंह, मोनिस खान, सौरभ चाैहान, पलविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, धर्मजीत सिंह, यज्ञराज सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed