{"_id":"615b3a248ebc3e626910b0b1","slug":"paddy-purchasing-khatima-news-hld440291563","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की 35 ट्राली धान कच्चा आढ़तियों ने खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की 35 ट्राली धान कच्चा आढ़तियों ने खरीदा
विज्ञापन
खटीमा में मंडी समिति में आरएफसी के सेंटर में धान की तौल।
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। मंडी परिसर में भारी जद्दोजहद के बाद 35 ट्रालियां धान कच्चा आढ़तियों ने खरीदा। सुबह से ही कतारबद्ध धान की ट्रालियां दोपहर करीब 12 बजे बिकीं। इस बीच किसानों ने धरना दिया और सरकार विरोधी नारे भी लगाए। बाद में एसएमआई मंडी समिति एवं राइस मिलर एसोसिएशन व कच्चा आढ़तियों ने आपसी सहमति कर 17 प्रतिशत नमी वाली 35 ट्राली धान क्रय किया।
सोमवार सुबह से ही धान लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतार थी, लेकिन खरीद व्यवस्था न होने पर किसान गुस्सा उठे। उन्होंने वहीं पंडाल लगाकर धरना शुरू कर दिया। किसानों का आरोप था कि एक अक्तूबर से धान खरीद का दावा करने वाली सरकार ने कच्चा आढ़तियां को पोर्टल तक जारी नहीं किया है। एसडीएम निर्मला बिष्ट के निर्देशन पर खरीद संबंधी वैकल्पिक व्यवस्था कर दोपहर 12 बजे से खरीद शुरू हुई, जिसमें 35 ट्रालियां कच्चा आढ़तियों को दी गईं। इस दौरान एसएमआई जगदीश कलौनी, मंडी सचिव ललित मोहन पांडे, मंडी निरीक्षक राजेंद्र चंद, राइस मिलर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव देवेंद्र जुनेजा राजू, अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, पवन अरोड़ा, राजेश राणा, अनिल बत्रा, योगेश गर्ग आदि मौजूद थे। धरना देने वाले किसानों में बलदेव सिंह बिल्ला, इंद्रजीत सिंह, प्रीतपाल सिंह, भुवन सिंह राणा, गुरदयाल सिंह आदि थे।
आरएफसी के तीन क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू
खटीमा। आरएफसी के मंडी परिसर में चल रहे तीन क्रय केंद्रों पर प्रथम एवं द्वितीय में खरीद चल रही है। प्रथम केंद्र में सोमवार को 65.60 क्विंटल तथा द्वितीय में 24 क्विंटल धान खरीद के साथ खाता खुल गया है। प्रथम केंद्र में 117.20 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। एसएमआई मार्केटिंग ललित मोहन ओली ने बताया कि किसान नमूना लाकर नमी माप कर रहे हैं। इधर एडीओ सहकारिता गौरव शर्मा ने बताया कि सहकारिता विभाग खरीद का खाता खोल चुका है। सोमवार को नंदना एवं प्रतापपुर के दोनों सेंटरों पर खरीद शुरु हो गई है।
विज्ञापन
फोटो-04केटीएम04पी, 05पी,06पी।

खटीमा में मंडी परिसर में धान से लदी किसानों की ट्रालियां।- फोटो : KHATIMA

खटीमा में मंडी परिसर में धरना देते किसान।- फोटो : KHATIMA