{"_id":"7ad156a249a6fa1049e7d58932339efe","slug":"packaging-factory-fire-found-in-1-hour-hold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी आग, 1 घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी आग, 1 घंटे में पाया काबू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल की एक पैकेजिंग फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने इतना विकराल रुप धारण किया कि चार गाड़ियों को आग बुझाने में एक घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग में फैक्ट्री में रखा स्क्रेप जलकर राख हो गया। फैक्ट्री प्रबंधन आग में बड़े नुकसान से इंकार कर रहा है।
बृहस्पतिवार की दोपहर सिडकुल के सेक्टर नंबर 6 स्थित एसएसआर पैकेजिंग फैक्ट्री की तीसरी मंजिल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के समय फैक्ट्री का स्टाफ लंच पर गया था। तीसरी मंजिल से धुआं उठता देख कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल के साथ ही टाटा, बजाज और हिंदुस्तान जिंक की गाड़ियां भी आग बुझाने में जुट गई। किसी तरह पाइप तीसरी मंजिल में पहुंचाकर आग पर काबू पाया गया।
फैक्ट्री प्रबंधन ने कहा कि आग में वेस्टेज सामान जला है। किसी तरह का नुकसान होने से पहले आग बुझा दी गई थी। एफएसओ हरीश गिरी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका हैं। तीसरी मंजिल में लगी आग बुझाने में एक घंटे का समय लगा। नुकसान के बावत प्रबंधन ने कोई जानकारी नहीं दी है और केवल वेस्टेज जलने की बात कही है।