{"_id":"5c8d435fbdec221429018ebc","slug":"pac-jawan-s-son-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पीएसी जवान के पुत्र की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पीएसी जवान के पुत्र की मौत
Sun, 17 Mar 2019 12:11 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
जीवन सिंह (फाइल फोटो )
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइकों की भिड़ंत में पीएसी जवान के पुत्र मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के गांव लच्छी भटभोज निवासी 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में तैनात गोविंद सिंह का पुत्र जीवन सिंह (22) सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह वह नाइट ड्यूटी कर बाइक (यूके 06 एबी 9485) से घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मटकोटा मार्ग पर नेतानगर गांव के पास दिनेशपुर की ओर से आ रही एक अज्ञात कार ने जीवन की बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसकी बाइक दिनेशपुर की ओर से सिडकुल की ओर ड्यूटी पर जा रहे सुंदरपुर निवासी राहुल बाछाड़ की बाइक (यूके 06 एए 4498) से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल जीवन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, राहुल बाछाड़ को निजी अस्पताल से रुद्रपुर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी दिनेशपुर पुलिस को नही दी गई। रुद्रपुर की सिडकुल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद जीवन का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
हेलमेट से बची राहुल की जान
दिनेशपुर। हादसे के समय दोनों ही बाइक सवारों ने हेलमेट पहना था। बाइकों की टक्कर के बाद हेलमेट पहने राहुल की जान बच गई जबकि जीवन का हेलमेट सिर से गिर गया था। इसके बाद वह सीधे सिर के बल सड़क पर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब जीवन की बाइक कार से टकराई, तभी उसका हेलमेट सिर से निकल गया था। राहुल भी सिर के बल सड़क पर गिरा था लेकिन उसके सिर पर हेलमेट लगा होने से उसकी जान बच गई।