{"_id":"69f8edf98dc6a26af405e2d7","slug":"pac-jawan-accused-of-misbehaving-with-and-assaulting-female-shopkeeper-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-140978-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पीएसी जवान पर महिला दुकानदार से अभद्रता और मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पीएसी जवान पर महिला दुकानदार से अभद्रता और मारपीट का आरोप
Tue, 05 May 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 05 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र की महिला दुकानदार ने पीएसी जवान पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। महिला ने चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आदर्श कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि वह पीएसी गेट के सामने चाऊमीन, मोमो और अन्य खाद्य सामग्री की दुकान चलाती हैं। रविवार दोपहर जब उनके पति खाना खाने घर गए थे तब एक पीएसी जवान दुकान पर आया। उसने पानी की बोतल मांगते समय अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिला ने सही से बात करने को कहा तो उसने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और गाली-गलौज करते हुए महिला को दुकान के अंदर खींचने का प्रयास करने लगा।
शोर होने पर महिला का पति वहां पहुंच गया और बीच-बचाव की कोशिश की तो जवान ने उन्हें बुरी तरह पीटा। इस दौरान आसपास के लोग एकत्र हो गए जिन्हें देख आरोपी जवान वहां से चला गया। महिला ने रिपोर्टिंग पुलिस चौकी आदर्श कॉलोनी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच जारी है।