{"_id":"6ab581fe5cae987e3e048820","slug":"over-4000-students-in-khatima-will-shape-their-own-destiny-khatima-news-c-236-1-ktm1001-115859-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खटीमा में चार हजार से अधिक विद्यार्थी बनेंगे भाग्य विधाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खटीमा में चार हजार से अधिक विद्यार्थी बनेंगे भाग्य विधाता
Fri, 25 Sep 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। एचएनबी डिग्री कॉलेज में इस बार चार हजार से अधिक छात्र-छात्राएं छात्रसंघ प्रत्याशियों के भाग्य विधाता बनेंगे। कॉलेज में अब तक 3810 छात्र-छात्राओं का प्रवेश हो चुका है। प्राचार्य डॉ. सुनील कटियार ने बताया कि 26 सितंबर तक कॉलेज में एडमिशन होंगे। दो दिनों में लगभग 350 छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन