फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Outrage over non-reinstatement of environmental friends

Udham Singh Nagar News: पर्यावरण मित्रों की बहाली न होने पर आक्रोश

Wed, 21 Feb 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 21 Feb 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Outrage over non-reinstatement of environmental friends
नानकमत्ता में नगर पंचायत परिसर में प्रदर्शन करते कर्मचारी व अन्य। -संवाद
नानकमत्ता। नगर पंचायत से हटाए गए पर्यावरण मित्रों व बहुउद्देशीय कर्मचारियों की बहाली समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने अनिश्चतकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापार मंडल व निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों का समर्थन किया।
विज्ञापन


नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों और बहुउद्देशीय कर्मचारियों ने बुधवार को नगर पंचायत परिसर में धरना शुरू कर नगर पंचायत की ईओ विमला जोशी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि वह कई साल से नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत ईओ ने एक फरवरी को शासनादेश की आड़ में आठ पर्यावरण मित्रों व बहुउद्देशीय कर्मियों को कार्य मुक्त कर दिया। इससे उनके परिवार के सामने जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि हटाए गए कर्मचारियों की बहाली, साप्ताहिक व त्योहारी अवकाश, 500 रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि देने, पीएफ का पूर्ण निवारण सहित अन्य मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा। निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दिनेश गोयल, महामंत्री गुरनाम सिंह ने भी कर्मचारियों का समर्थन किया। वहां सफाई संघ के नगर अध्यक्ष सोनू कुमार भारती, धीरज कुमार, संतोष गौरव, संजीत कुमार, सागर भारती, अर्जुन कुमार, प्रदीप राणा, विपिन राणा आदि थे।
विज्ञापन


पर्यावरण मित्रों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप
नानकमत्ता। पर्यावरण मित्रों के अनिश्चतकालीन धरने के चलते सफाई व्यवस्था ठप रही। आउटसोर्स से रखे गए आठ पर्यावरण व बहुउद्देशीय कर्मचारियों को हटाने के चलते अन्य आउटसोर्स कर्मी भी उनके समर्थन में हड़ताल पर रहे। इससे नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed