फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Outrage over creation of fake Facebook ID of Congress state president

Udham Singh Nagar News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने पर आक्रोश

Fri, 17 Apr 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 17 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Outrage over creation of fake Facebook ID of Congress state president
रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने और आईडी से बंगाली समुदाय को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने पर तराई में आक्रोश है। पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता नारायण पाल, राजकुमार ठुकराल व प्रेमानंद महाजन ने कड़ा रुख अपनाते हुए इसे साजिश करार दिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिटी क्लब में हुई प्रेसवार्ता में नारायण पाल व राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से यह फर्जी आईडी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि बनाई गई फेसबुक आईडी पूरी तरह फर्जी है और इसके माध्यम से समाज में भ्रम और वैमनस्य फैलाने की कोशिश की गई है। फर्जी आईडी से की गई पोस्ट में बंगाली समुदाय के खिलाफ भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी वर्गों और समुदायों के सम्मान की बात करती है, ऐसे में इस प्रकार की हरकतें निंदनीय हैं और इसके पीछे छिपे लोगों का खुलासा होना जरूरी है। कहा कि स्वयं गणेश गोदियाल ने इस पोस्ट का खंडन करते हुए साफ कर दिया है कि उन्होंने इस तरह की कोई पोस्ट नहीं की है। इसके बावजूद उनके नाम का दुरुपयोग कर उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन और रुद्रपुर कांग्रेस नगर अध्यक्ष ममता रानी ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि यह केवल एक व्यक्ति विशेष के खिलाफ साजिश नहीं, बल्कि पूरे बंगाली समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास है।
विज्ञापन

----
एसएसपी को सौंपी तहरीर
प्रेसवार्ता के बाद नारायण पाल, ठुकराल व महाजन एसएसपी अजय गणपति से मिले और उन्हें तहरीर सौंपी। उन्होंने कहा कि गोदियाल को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। फर्जी आइडी बनाने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed