{"_id":"66970ab369d3ad4ee0055cc4","slug":"outgoing-mayor-meets-cm-cabinet-minister-regarding-demand-for-underpass-rudrapur-news-c-242-1-rdp1004-112745-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अंडरपास की मांग को लेकर सीएम, कैबिनेट मंत्री से मिले निवर्तमान मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अंडरपास की मांग को लेकर सीएम, कैबिनेट मंत्री से मिले निवर्तमान मेयर
विज्ञापन
रुद्रपुर। ओमैक्स सोसायटी के पीछे रेलवे क्रॉसिंग पर बंद पड़े अंडरपास का निर्माण शुरू कराने की मांग जोर पकड़ रही है। निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह व भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा व सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर अंडरपास का निर्माण शुरू कराने की मांग की। सभी नेताओं ने जल्द ही अंडरपास का काम शुरु होने का आश्वासन दिया।
मंगलवार को देहरादून में रामपाल व चौहान ने सीएम धामी, सांसद भट्ट और कैबिनेट मंत्री बहुगुणा से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया। रामपाल ने बताया कि छतरपुर सड़क नैनीताल जाने वाले हाईवे को जोड़ने वाला अहम मार्ग है। इसके आसपास बसे दर्जनों गांवों की आबादी मार्ग न होने से आवाजाही को लेकर प्रभावित हो रही है। बताया कि साइकिल व बाइक सवार जान जोखिम में डालकर ट्रैक के ऊपर से गुजरते हैं। अंडरपास निर्माण कार्य होने से रुद्रपुर शहर को भी जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। आसपास रहने वाले हजारों लोग सिडकुल, जिला चिकित्सालय, विकास भवन, स्पोर्ट्स स्टेडियम, पुलिस लाइन, पंतनगर हवाई अड्डा आदि आते जाते रहते हैं।