फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Others

चकरपुर में अनियंत्रित कार सब्जी के खोखे में घुसी, मची अफरा-तफरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Others
खटीमा के चकरपुर में सब्जी के खोखे में घुसी कार। - फोटो : KHATIMA
चकरपुर बाजार में कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे सब्जी के खोखे में घुस गई, जिससे खोखे में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सितारगंज रोड खटीमा निवासी ओम अग्रवाल और कमलेश सोलंकी कार से बुधवार देर रात बनबसा की ओर से खटीमा जा रहे थे। इसी बीच उनकी कार चकरपुर बाजार हाईवे पर अनियंत्रित होकर पहले राजमार्ग किनारे बनी नाली से टकराई। उसके बाद कार चकरपुर निवासी हरिशंकर के सब्जी के खोखे में जा घुसी, जिससे खोखे में रखी सब्जी, फल, किराने का सामान और फ्रिज क्षतिग्रस्त हो गया। कार से समीप में स्थित पंकज कश्यप का टिनशेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। रात्रि में हादसा होने से एक बड़ी दुर्घटना होने से बची।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार बहुत तेज थी। कार के खोखे में घुसने के बाद तेज से धमाका भी हुआ, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार में सवार दोनों युवकों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। खोखा स्वामी हरिशंकर व पंकज कश्यप ने चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी धीरज वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। खोखे में घुसी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed