{"_id":"6859a68558b86a907d010d7c","slug":"organizing-a-seminar-on-mukherjees-martyrdom-day-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-126316-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी कर आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी कर आयोजन
Tue, 24 Jun 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। सांसद अजय भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धांजलि दी। सांसद ने कहा कि जम्मू कश्मीर को भारत का अखंड अंग बताकर उसकी लड़ाई लड़ने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कार्यकर्ताओं के प्रेरणा पुंज हैं। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जिंदल ने कहा कि मुखर्जी का बलिदान दिवस हम सभी के लिए प्रेरणा है। वहां पूर्व मेयर रामपाल सिंह, जिला महामंत्री अमित नारंग, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मुकेश पाल, धीरेश गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन