{"_id":"619d399a2b091a29484f8180","slug":"order-to-investigate-the-vehicle-purchasing-khatima-news-hld445474769","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा वाहन खरीद जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा वाहन खरीद जांच के निर्देश
विज्ञापन
खटीमा में तहसील सभागार में समीक्षा बैठक लेते सीडीओ आशीष भटगई।
- फोटो : KHATIMA
मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगई ने संबंधित विभागों के अफसरों की बैठक ली। इस दौरान सीडीओ ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जतायी। साथ ही एसडीएम निर्मला बिष्ट से कूड़ा वाहनों की खरीद के टेंडर की जांच के निर्देश दिए।
तहसील सभागार में हुई समीक्षा बैठक में सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रमोद मिश्रा ने बताया कि लालकोठी और झनकईया में नमामि गंगे परियोजना के घाट, खकरा, ऐठा नाले को कवर कर उसमें स्लैब बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बीईओ सोनी मेहरा ने बताया कि बंडिया इंटर कॉलेज की 1.63 करोड़ की लागत से चहारदीवारी, गेट एवं साइकिल स्टैंड का प्रस्ताव व थारु राइंका में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 3.40 करोड़, नगरा तराई इंटर कॉलेज के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।
अधिशासी अभियंता पेयजल निगम पंचानन चौधरी ने 200 इंडिया मार्का हैंडपंपों के प्रस्ताव की जानकारी दी।
समीक्षा बैठक में सिडकुल के लिए 10 एकड़ भूमि की व्यवस्था के लिए राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया गया। चकरपुर वनखंडी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए 1.40 करोड़ का प्रस्ताव पर्यटन विभाग तथा भारामल में सौंदर्यीकरण के लिए भूमि हस्तांतरण कराने के लिए वन व राजस्व विभाग को कहा गया। वहां जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद जोशी, एसडीएम निर्मला बिष्ट, तहसीलदार यूूसुफ अली, नोडल अधिकारी केएस बृजवाल, बीडीओ दिनेश चंद्र गुरुरानी, डॉ. महेश कुमार, पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र धामी, हयात सिंह बुंगला, दीपक सेनी, मोहन बिष्ट आदि मौजूद थे।