फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Opposition to parking carts in Ambedkar Park

Udham Singh Nagar News: आंबेडकर पार्क में ठेलियां खड़ी करने का विरोध

Fri, 12 Jan 2024 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 12 Jan 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Opposition to parking carts in Ambedkar Park
द्रपुर के आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन करते भीम आर्मी के लोग। स्रोत आयोजक
रुद्रपुर। गांधी पार्क में सरस मेले के चलते ठेलियों को आंबेडकर पार्क में खड़ा करने के विरोध में भीम आर्मी और बसपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उन्होंने पार्क में पसरी गंदगी पर नाराजगी जताई। विधायक ने पार्क में ठेलियां अस्थायी रूप से लगने और आंबेडकर प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण का आश्वासन देकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने आंबेडकर पार्क में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने सरस मेले की आड़ में सभी ठेले वालों को आंबेडकर पार्क में खड़ा करवा दिया। इससे पार्क में गंदगी होगी।
विज्ञापन

सूचना पर विधायक शिव अरोरा, एसएनए राजू नबियाल और कोतवाल धीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। एसएनए ने सरस मेला के बाद ठेलियों को पार्क से हटवाने और पार्क को साफ सुथरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अरोरा ने कहा कि ठेला व्यापारियों के रोजगार पर संकट न आए, इसलिए सरस मेले तक उनकी पार्क में वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। कहा कि बाटा चौक भी आंबेडकर चौक के नाम से जाना जाएगा और मुख्य बाजार स्थित आंबेडकर की प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
वहां पर किरन विर्क, सुरेश कोली, सोनू अनेजा, सुरेश कुमार भारती, दीपक सागर, छोटे लाल, गोपाल गौतम, सुनील रौतकी, विवेक कुमार जाटव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed