{"_id":"6a4aaecbcc5cf462780180ef","slug":"opportunity-to-apply-for-degree-college-admission-until-the-12th-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-143914-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डिग्री कॉलेज में प्रवेश के लिए 12 तक आवेदन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डिग्री कॉलेज में प्रवेश के लिए 12 तक आवेदन का मौका
Mon, 06 Jul 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। इंटरमीडिएट पास छात्र-छात्राओं के पास स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश का एक और मौका है। सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज रुद्रपुर में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए सहित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है।
कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिन अभ्यर्थियों का पहले किसी कारण से रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था। वह अब 12 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट या कॉलेज परिसर में जाकर निर्धारित प्रारूप में अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। आवेदन के समय 12वीं की अंकतालिका, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। अंतिम तिथि के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। पंजीकरण के बाद कटऑफ सूची जारी कर पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रचार्य एएन सिंह ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को मौका दिया गया है। विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकते हैं।