फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Opportunity for students to get a prize of Rs 1 lakh

Udham Singh Nagar News: विद्यार्थियों को एक लाख रुपये पुरस्कार का अवसर

Tue, 23 Dec 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 23 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for students to get a prize of Rs 1 lakh
खटीमा। एचएनबी पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा में प्रतिभाग कर एक लाख तक का नकद पुरस्कार जीतने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया गया है। यह परीक्षा संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा कार्यालय के मार्गदर्शन में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के संयोजन से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार पांडे ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह पड़ियार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा के पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी या एक फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ लिखित परीक्षा भी शामिल रहेगी। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम पुरस्कार 1,00,000 रुपये द्वितीय पुरस्कार 50,000 के दो, तृतीय पुरस्कार 25,000 के चार और 200 प्रतिभागियों को 2,500 के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।नोडल अधिकारी ने बताया कि पंजीकरण के लिए एक गूगल फॉर्म बनाया गया है, जिसे भरकर छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में 100 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन पंजीकरण वेबसाइट bharat-boudhiks.com है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed