{"_id":"67c2094cb53c6c47980206fc","slug":"opinion-poll-was-taken-from-114-leaders-for-the-post-of-bjp-district-president-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-121475-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 114 नेताओं से हुई रायशुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 114 नेताओं से हुई रायशुमारी
विज्ञापन
रुद्रपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 15 नेताओं ने दावेदारी की। पार्टी हाईकमान की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों ने विधायक, पूर्व विधायक, दायित्वधारी, मेयर, निकाय प्रमुख, पूर्व निकाय प्रमुख और पदाधिकारियों सहित 114 लोगों से राय ली। इसकी रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी और वहीं से नए जिलाध्यक्ष के नाम पर मुहर लगेगी।
शुक्रवार को जिला कार्यालय में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, हल्द्वानी के पूर्व मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला और देवेंद्र ढैला ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद बंद कमरे में पर्यवेक्षक डॉ. रौतेला और देवेंद्र ढैला ने चुनाव अधिकारी कैलाश शर्मा की मौजूदगी में एक-एक कर नेताओं से राय ली।
जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, भारत भूषण चुघ, विवेक सक्सेना, धीरेंद्र मिश्रा, हिमांशु बिष्ट, अमित नारंग, शालिनी बोरा, खूब सिंह विकल, कमलेंद्र सेमवाल, राजेश तिवारी, नेत्रपाल मौर्या, हितेंद्र त्रिपाठी, राजेश जग्गा, अनिरुद्ध राय ने दावेदारी की।
विज्ञापन
सूची में जिले से रायशुमारी के लिए 114 नेताओं के नाम शामिल थे। जो नेता रायशुमारी में नहीं आ सके, उनकी फोन पर राय ली गई। इस दौरान दावेदार अपने पक्ष में रायशुमारी के लिए पूरी ताकत झोंके रहे। वहां पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डॉ. प्रेम सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश परिहार, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी, लालपुर नगर पंचायत अध्यक्ष बलविंदर कौर आदि मौजूद थे।
पांच मार्च तक की जा सकती है नाम की घोषणा
काशीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए चुनाव प्रभारी और चुनाव पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की। उनकी ओर से रिपोर्ट प्रदेश संगठन को सौंपी जाएगी। ऐसे में पांच मार्च तक जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। काशीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेता मनोज पाल, गुंजन सुखीजा, गुरविंदर सिंह चंडोक, राजेश कुमार व डॉ. सुदेश चौहान ने आवेदन किया है। शुक्रवार को मंडी समिति के अतिथि गृह में चुनाव प्रभारी प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट की उपस्थिति में चुनाव पर्यवेक्षकों भावना भट्ट व देवेंद्र भसीन ने कार्यकर्ताओं से नए जिलाध्यक्ष को लेकर चर्चा की और उनकी राय मांगी। प्रदेश महामंत्री बिष्ट ने बताया कि रायशुमारी की रिपोर्ट प्रदेश संगठन को सौंपी जाएगी। ब्यूरो