{"_id":"67ddbf773cc68f6c6505a16c","slug":"operator-causing-hindrance-in-encroachment-drive-suspended-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-122369-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अतिक्रमण अभियान में व्यवधान डाल रहा परिचालक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अतिक्रमण अभियान में व्यवधान डाल रहा परिचालक निलंबित
Sat, 22 Mar 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। रोडवेज परिसर से अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यवधान उत्पन्न करना परिवहन निगम के परिचालक पर भारी पड़ गया। निगम प्रबंधन ने परिचालक को निलंबित कर दिया है। परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक केएस राणा ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार परिचालक अनिल ठाकुर के पिता पहले परिवहन निगम में कार्यरत थे। निगम की जमीन में उनका भी अतिक्रमण था। अतिक्रमण हटाने के लिए कहने पर परिचालक अनिल ठाकुर ने लिखित में दिया कि उसका अपने पिता से कोई वास्ता नहीं है। लिखित पत्र के आधार पर परिचालक को सेवा में बनाए रखा गया, जबकि अतिक्रमण करने वाले अन्य निगम कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया था।
एजीएम राणा ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान चला तो परिचालक व्यवधान उत्पन्न करने लगा। मुख्यालय से आई टीम ने परिचालक को समझाया कि जब उसका अपने पिता से कोई वास्ता नहीं है तो वह हस्तक्षेप क्यों कर रहा है। इसके बावजूद वह लगातार व्यवधान उत्पन्न करता रहा। बताया कि मुख्यालय से आई टीम को नजरंदाज करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुख्यालय के निर्देश पर परिचालक को निलंबित कर दिया गया है। उक्त परिचालक वर्ष 2013 में नियमित हुआ था। उससे पहले संविदा पर कार्यरत था।
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश का काम पूरा
रुद्रपुर। रोडवेज के कार्यालय परिसर में शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश का काम पूरा किया। बृहस्पतिवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार सुरेश बुधलाकोटी के नेतृत्व में परिवहन निगम की जमीन की पैमाइश की गई थी। पैमाइश का कुछ काम बच गया था। बृहस्पतिवार शाम कुछ लोगोें के पैमाइश के काम में व्यवधान उत्पन्न करने की बात भी सामने आई है। शुक्रवार को परिवहन निगम की मांग पर पैमाइश के दौरान भारी पुलिस बल तैनात था। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पैमाइश का काम पूरा किया गया। टीम में राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश रावत, नसीम हुसैन, नगर निगम के मानचित्रकार सारिक अली शामिल थे। पैमाइश की रिपोर्ट एसडीएम सदर को सौंपी जाएगी। उसके बाद ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे बढ़ेगी। पैमाइश के दौरान मंडलीय प्रबंधक (तकनीकी) कांता राम आदित्य, एजीएम केएस राणा, एजीएम हल्द्वानी संजय पांडे, एजीएम काठगोदाम राजेंद्र कुमार आर्या रोडवेज परिसर में मौजूद थे।