फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Only educated women can guide family better

शिक्षित महिला ही कर सकती है परिवार का बेहतर मार्गदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Only educated women can guide family better
रुद्रपुर में सम्मानित हुई महिलाओं के साथ विधायक और आयोजक। - फोटो : RUDRAPUR
रिुद्रपुर/गूलरभोज। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महिला अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को गदरपुर रोड स्थित एक बरात घर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राजकुमार ठुकराल, उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, मेयर रामपाल सिंह और भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के आयोजक भारत भूषण चुघ थे। विधायक ने कहा कि शिक्षित महिला ही परिवार का बेहतर मार्गदर्शन कर सकती है।
विज्ञापन

इस दौरान एमएनए रिंकू बिष्ट, उपशिक्षा अधिकारी डॉ. गुंजन अमरोही, तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा, वन स्टॉप सेंटर की एडमिनिस्ट्रेटर कविता बडोला सहित करीब 300 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र मुखर्जी चौक शाखा के पंकज और बख्शीश ने महिलाओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन लीला परिहार ने किया। वहां डीपीओ उदय प्रताप सिंह, सीडीपीओ रमा रावत, डॉ. अंशुल टंडन, ग्राम प्रधान निर्मला, पूजा वर्मा, बीना भंडारी, सुनीता साहनी, मंदीप वर्मा, प्रोन्नति विश्वास, रजनीश बत्रा आदि थे।
इधर, गूलरभोज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रेखा रावत की ओर से चक्की मोड़ के रामलीला मैदान में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

जिलाध्यक्ष रीना कपूर और विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी अलका पाल ने संयुक्त रूप से बेहतर कार्य करने वाली 10 महिलाओं महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष हीरा जंगपांगी, गदरपुर की सभासद लीना संजीव झाम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता पपोला, पूर्व बीडीसी रेवती देवी, आशा कार्यकर्ता अनीता, ममता पानू, हंशी, गीता दुमका, राष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति पवार और हंसी जोशी को सम्मानित किया गया।
वहां कांग्रेस नेत्री ममता हालदार, प्रियंका मौर्या, सोनी पाल, लीला रावत, वरुण कपूर, मनोज देवराड़ी, किशोर सामंत, संजीव झाम आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed