{"_id":"57ed637b4f1c1b240e573b55","slug":"only-bjp-and-sp-enclosures","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने एएसपी का किया घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने एएसपी का किया घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
भ्ााजपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाल पर पार्षद पुत्र के साथ बदसलूकी करने से भाजपा कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया। उन्होंने एएसपी का घेराव कर कोतवाल के रवैये में सुधार नहीं आने पर मोर्चा खोलने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भाजपाइयों ने एएसपी दफ्तर पहुंचकर एएसपी कमलेश उपाध्याय का घेराव किया। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले आवास विकास कालोनी में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। जिसके बाद मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ ही पार्षद पुत्र मनोज जग्गा भी वहां पहुंच गया था। इसी बीच कोतवाल ओमप्रकाश वहां पहुंचे और उन्होंने भीड़ को हटाते हुए मनोज के साथ गाली गलौच की।
विज्ञापन
कोतवाल ने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसे वे बयां नहीं कर सकते हैं। विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि पुलिसकर्मी वर्दी का ताकत का सदुपयोग करें। कोतवाल सही भाषा में लोगों से पेश आएं। पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल ने कहा कि छात्र गुुटों के बीच चल रहे झगड़े और फायरिंग से लोग दो दिन से दहशत में जी रहे हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर कोतवाल ने रवैया नहीं सुधार तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन
सीओ राजीव मोहन ने कहा कि कभी भीड़ को हटाने के लिए कठोर शब्दों का इस्तेमाल करना पड़ता है। कोतवाल की किसी को गाली देने की मंशा नहीं रही होगी। एएसपी ने कहा कि वे कोतवाल से इस संबंध में बात करेंगी। गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। वहां जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा, ईश्वर गुप्ता, नरेंद्र मानस, सर्वेश बाली, गुरविंदर सिंह चंडोक, मुकेश पाहवा, पुष्कर बिष्ट, अमित मनचंदा आदि थे।