फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Only 46 complaints were registered out of 1241 people in the multipurpose camp.

Udham Singh Nagar News: बहुउद्देशीय शिविर में 1241 लोगों में से सिर्फ 46 शिकायतें दर्ज हुईंं

Sat, 27 Dec 2025 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 27 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Only 46 complaints were registered out of 1241 people in the multipurpose camp.
दिनेशपुर। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत आनंदखेड़ा न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर में 1241 फरियादी पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और जन-समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


आनंदखेड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का उद्घाटन विधायक शिव अरोरा ने किया। शिविर में 23 विभागों ने स्टाल लगाएं। शिविर में 46 शिकायतें दर्ज की गईं। 21 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


शिविर में 459 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दो समूहों को कैश क्रेडिट लिमिट के तहत 4.5 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गई। 65 आधार कार्ड, 15 आयुष्मान कार्ड, 36 स्थायी निवास प्रमाणपत्र, 10 जाति प्रमाणपत्र, 35 आय प्रमाणपत्र, 38 परिवार रजिस्टर की नकल, पांच बीपीएल कार्ड, पांच मृत्यु प्रमाणपत्र, सात दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए गए। शिक्षा विभाग के माध्यम से 10 बालिकाओं को साइकिल, पांच बालिकाओं को जूते और बैग के लिए चेक वितरित किए गए। श्रम विभाग ने 50 ई-श्रम कार्ड जारी करके लाभार्थियों को टूल किट प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, कनिष्ठ प्रमुख रीमा पाईक, वीडीओ अतिया परवेज, नोडल अधिकारी विद्या सोमनाल, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, अमित नारंग, राजेश बजाज, हेम कंडपाल मौजूद रहे।





13 सालों की भागदौड़ विधायक की मदद से 13 मिनट में लाई रंग
बहुउद्देशीय शिविर में विधायक शिव अरोरा के प्रयास से कई सालों से पूर्ण दिव्यांग का दर्जा हासिल करने के लिए दर-दर भटक रहे 14 वर्षीय बालक को दिव्यांग के साथ आय प्रमाणपत्र भी जारी किया गया। आनंदखेड़ा नंबर एक निवासी गौरव पूर्ण रूप से दिव्यांग है। मगर उसे 60 प्रतिशत दिव्यांग का प्रमाण पत्र जारी किया गया था। उसके पिता गौतम समद्दार 13 सालों से अपने बेटे को पूर्ण दिव्यांग का दर्जा दिलाने के लिए के लिए भटक रहे थे। गौरव अपने मां बाप के साथ शिविर में पहुंचकर विधायक से गुहार लगाई तो विधायक ने महज 13 मिनट में उसे प्रमाणपत्र दिलवा दिए गए।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed