{"_id":"61e1bc662c00ba715d0397b6","slug":"online-seminar-in-pantnagar-university-rudrapur-news-hld4509659121","type":"story","status":"publish","title_hn":"’उद्भव’ में प्रखर वक्ताओं ने दिया तर्क क्षमता का परिचय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
’उद्भव’ में प्रखर वक्ताओं ने दिया तर्क क्षमता का परिचय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में ऑनलाइन आयोजित की गई दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा संगोष्ठी का समापन हो गया। इसके बाद राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता उद्भव का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रखर वक्ताओं ने अपनी तर्क क्षमता का परिचय दिया। शनिवार को हिंदी प्रतियोगिता के बाद इसके परिणामों की घोषणा की जाएगी।
पंतनगर विवि में शुक्रवार को विवेकानंद स्वाध्याय मंडल की ओर से राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता उद्भव का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘स्वतंत्रता के उपरांत देश के युवाओं ने स्वतंत्रता की अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु हरसंभव प्रयास किया है’ था। इसमें देश के 22 विश्वविद्यालयों से वक्ता ऑनलाइन जुड़े और अपने मजबूत, विश्लेषणात्मक, तार्किक और तथ्यात्मक दृष्टिकोण को विषय के पक्ष और विपक्ष में सामने रखा। इन विश्वविद्यालयों में नवसारी कृषि विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली, असम कृषि विश्वविद्यालय, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल विश्वविद्यालय आदि प्रमुख हैं।
इस दौरान सिडकुल कंपनी के गुणवत्ता प्रबंधक निखिलेश शांडिल्य व वरिष्ठ प्रबंधक प्रणव कुमार निर्णायक के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के तर्कों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पूर्व विवि कुलपति डॉ. तेजप्रताप, प्राध्यापक एवं नाहेप के नोडल अधिकारी डॉ. एसके गुरु व सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र चड्ढा ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम का आयोजन तीन सत्रों में किया गया। जिनमें अधिष्ठात्री गृह विज्ञान महाविद्यालय डॉ. अल्का गोयल सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. शोभित गुप्ता व सह-प्राध्यापक मृदा विज्ञान डॉ. मनीषा रानी सत्र अध्यक्ष के रूप में मौजूद थे। अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप की अध्यक्षता में अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।