फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One truck collapsed in Kailkheda, one killed, 27 wounded

केलाखेड़ा में जायरीनों से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत, 27 घायल

Fri, 17 Mar 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर Updated Fri, 17 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
One truck collapsed in Kailkheda, one killed, 27 wounded
केलाखेड़ा में घायलों को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सैयद कालू शाह की मजार पर चादर पोशी करने जा रहा जायरीनों का ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गया। हादसे में 28 जायरीन घायल हो गए। पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को बाजपुर के सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर घायलों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक पलट गया। घटना के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई।

बृहस्पतिवार को जसपुर स्थित सैयद कालू शाह की दरगाह पर चारपोशी के लिए केलाखेड़ा से करीब 50 जायरीन ट्रक (यूपी22/5396) से रवाना हुए। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। कुछ दूर हाइवे पर जाने पर गणेशपुर पुलिया के समीप साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों और मौके पर पहुंची पुलिस ने जयरीनों को ट्रक से बाहर निकाला। हादसे में नाजिम (19), महक (10), शाइना (5), सुहानी (12), अमीदा (1), मोबीन जहां, मोहम्मद रफी, नफीस, जुबैर,  कश्मीरा (2),  शफीकन (50), अरमान अली (6) शबाना (19), रिजवाना, आसिम, राशिद, रिजवाना, तबस्सुम, रुखसाना, फूलजहां, जाकिर, शहनाज, जाकिर, इमरान सहित 28 घायल हो गए। एसओ ललित मोहन जोशी ने घायलों को सीएचसी बाजपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन


डाक्टरों ने नाजिम और जुबैर की हालत गंभीर होने पर दोनों को हल्द्वानी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान नाजिम की मौत हो गई। अन्य चोटिल लोगों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज कराकर अपने घर चले गए। एसओ के अनुसार ट्रक में करीब 50 लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed