फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One Teacher for 200 Students

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर कॉलेज में 200 विद्यार्थियों को पढ़ाने को एक सिर्फ प्राध्यापक

Fri, 09 Jun 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 09 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
One Teacher for 200 Students
यूजीसी के मानकों से बेहद कम नियुक्त हैं प्राध्यापक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। एसबीएस पीजी काॅलेज में यूजीसी के मानकों के अनुरूप प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। प्रति 200 विद्यार्थियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी एक प्राध्यापक पर है। इससे जहां पढ़ाई की गुणवत्ता प्रभावित हो रही हैं, वहीं कॉलेज के परीक्षाफल पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
रुद्रपुर कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या करीब 7400 है लेकिन वर्तमान में 37 प्राध्यापक ही कॉलेज में तैनात हैं। प्राध्यापकों के मात्र 46 पद ही सृजित हैं। यह पद वर्ष 1974 में रुद्रपुर डिग्री कॉलेज की स्थापना के समय से चले आ रहे हैं, लेकिन उस समय कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम थी। वर्तमान कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के साथ ही नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद विषय भी अधिक हो गए हैं, लेकिन प्राध्यापकों की संख्या वही है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन की ओर से पदों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है। रुद्रपुर कॉलेज के परीक्षा प्रभारी डॉ. मनोज पांडेय बताते हैं कि यूजीसी के मानकों के अनुसार कॉलेज में प्रति 30 विद्यार्थियों पर एक प्राध्यापक की नियुक्ति होनी चाहिए। इसके अलावा जिन विषयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होती हैं, उनमें प्रति विषय 20 प्राध्यापकों की नियुक्ति होनी चाहिए। लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण कॉलेज की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री रचित सिंह कहते हैं कि रुद्रपुर कॉलेज में काफी समय से प्राध्यापकों की कमी है। इस वर्ष कॉलेज का स्नातक प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल बेहद कम आया था। कॉलेजों प्राध्यापकों की नियुक्ति को लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय को ज्ञापन भेजा जा चुका है, जहां से प्राध्यापकों की नियुक्ति का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed