फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   one person died in accident in city in Uttrakhand

सिडकुल के श्रमिक को ट्रक ने कुचला, मौत

Thu, 20 Sep 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Thu, 20 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
one person died in accident in city in Uttrakhand
रुद्रपर की फैक्ट्री में मरे श्रमिक मुकेश का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम करने वाला यूपी का श्रमिक ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया। कंपनी प्रबंधन श्रमिक को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में लाये जहां उपचार के दौरान श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


मूल रूप से ग्राम राठ बहेड़ी यूपी निवासी 25 वर्षीय मुकेश गंगवार पुत्र स्व. बृज किशोर सिडकुल की इंडोरेंस कंपनी में काम करता है। और ट्रांजिट कैंप स्थित आजाद नगर में अपनी पत्नी सुमन के साथ किराये के मकान में रहता है। बुधवार को मुकेश रोज की तरह कंपनी में काम कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान वह कुछ देर टहलने के लिए बाहर आया और टहलने के दौरान ही कंपनी में माल उतारने आए एक ट्रक ने मुकेश को चपेट में ले लिया और घसीटता हुआ कुछ दूर तक ले गया। जिससे मुकेश बुरी तरह घायल हो गया। कंपनी की एंबुलेंस में मुकेश को उपचार के लिए किच्छा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान मुकेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश की मौत की सूचना पर कंपनी पहुंचे मृतक के परिजनों ने कंपनी परिसर में हंगामा करते हुए मुआवजे की मांग की, लेकिन पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed