फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One main gang rape accused arrested, search for remaining five continues

गैंगरेप का एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी पांच की तलाश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
One main gang rape accused arrested, search for remaining five continues
खटीमा। पांच दिन पहले क्षेत्र के एक गांव की बीकॉम छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि शेष पांच लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
बता दें कि खटीमा क्षेत्र की बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा ने 12 जुलाई को पुलिस को तहरीर देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने यूपी क्षेत्र निवासी लवप्रीत सिंह, न्यूरिया खेड़ा निवासी अकील, आमिर खान व तीन अज्ञात के खिलाफ धारा 376डी, 354, 506 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। छात्रा ने आरोप लगाया था कि वह 10 जुलाई की सुबह 9 बजे एक कालेज से बुक लेकर लौट रही थी कि परिचित यूपी क्षेत्र निवासी आरोपी लवप्रीत मिला और एक होटल में ले जाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला पिलाया और तीन अन्य साथियों के साथ  दुष्कर्म किया। इसके बाद पीलीभीत के ही खेड़ा गांव निवासी एक परिचित को फोन किया तो उसने खेड़ा न्यूरिया निवासी अकील को भेजा जो उसे गुप्त रास्ते से ले जाने व शादी की बात कहकर बरेली के रॉयल फार्म ले गया। न्यूरिया ईंट भट्ठा पर लाकर रखा। आरोप लगाया कि उसने भी छेड़छाड़ की। उसके बाद पहचान के युवक आमिर खान के यहां छोड़ गया और वहां से परिजन तलाशते पहुंचे तो मिली। परिजनों को देख आमिर ने भी जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि एसआई बबीता ने एक आरोपी यूपी के पीलीभीत जिले के टांडा बजैसी निवासी लवप्रीत सिंह को सत्रहमील के समीप गिरफ्तार किया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed