फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One injured, three arrested in an encounter with car-borne miscreants in Rudrapur

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ में एक घायल, तीन गिरफ्तार

Mon, 14 Jul 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 14 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
One injured, three arrested in an encounter with car-borne miscreants in Rudrapur
रुद्रपुर जिला अस्पताल में घायल का हाल जानते सीओ और कोतवाल। स्रोत : पुलिस
रुद्रपुर। दरोगा पर तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी देने वाले तीन अभियुक्तों से फाजिलपुर महरौला क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की तरफ से पुलिस बल पर दो फायर किए गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी रिशु श्रीवास्तव के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बीते 10 जुलाई को कोतवाली के उपनिरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने रात्रि गश्त के दौरान इंद्रा चौक के पास एक क्रेटा कार को रोका। कार सवार कुछ युवकों ने गालीगलौज करते हुए तमंचा दिखाकर पुलिसकर्मी को जान से मारने की धमकी दी। वाहन रोकने के प्रयास में आरोपी सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, वाहन नंबर, सर्विलांस व एसओजी की मदद से अभियुक्तों की पहचान कर उनके ठिकानों पर दबिश देनी शुरू की लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

शनिवार की मध्यरात्रि अभियुक्त सफेद रंग की कार में सवार होकर बिलासपुर से रुद्रपुर की तरफ आ रहे थे। सूचना के आधार पर रामपुर रोड पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास करने पर अभियुक्त वाहन से तेज गति से भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी बारादरी के पास एक खेत में गाड़ी छोड़कर पैदल भागने लगे। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर दो फायर झोंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायर किया जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल बड़ी अहेरी थाना बगाली, जिला हरदोई (यूपी), हाल छतरपुर पंतनगर निवासी रिशु श्रीवास्तव, ग्राम धीमरखेड़ा, थाना गदरपुर निवासी खुशनूद और वार्ड नंबर 37 दरियानगर रुद्रपुर निवासी वीरेंद्र साहनी उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्तों के पास से दो तमंचे, दो खोखे, एक रामपुरी चाकू और एक क्रेटा कार (यूके 18ई 9855) जिसकी नंबर प्लेट डिग्गी से बरामद की।
अभियुक्तों ने उगले कई राज
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार अभियुक्तों ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और नई दिल्ली आदि स्थानों पर तमंचा दिखाकर लूट, छिनैती आदि घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
पहले पी शराब फिर दरोगा से उलझे
घायल अभियुक्त रिशु श्रीवास्तव सिडकुल की फैक्टरी में काम करता है। साथ ही वह प्रॉपर्टी ब्रोकर भी है। खुशनूद टाइल मिस्त्री है। तीसरा आरोपी वीरेंद्र साहनी कुछ काम नहीं करता है। तीनों ने घटना वाली रात खूब शराब पी थी और फिर दरोगा से उलझ गए थे।
कोट
मध्यरात्रि सूचना के आधार पर पुलिस ने जब वाहन रुकवाया लेकिन कार सवार तेज गति से भागे और खेत में कार खड़ी कर पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। - मणिकांत मिश्र, एसएसपी, यूएसनगर
फोटो :01पी: रुद्रपुर जिला अस्पताल में घायल का हाल जानते सीओ बीएस धौनी और कोतवाल मनोज रतूड़ी। स्रोत : पुलिस
जिले में अपराधियों पर कहर बन टूट रही पुलिस, हुई 20वीं मुठभेड़
कई नशा और गो तस्कर सहित बाबा तरसेम हत्याकांड के अभियुक्त भी आए एक्शन की जद में

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। कानून से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस कहर बनकर टूट रही है। इसी का नतीजा है कि दरोगा को तमंचा दिखाकर धमकाने के बाद पुलिस की अपराधियों से यह 20वीं मुठभेड़ हुई। कार्रवाई की इस फेहरिस्त में पुलिस अब तक 25 हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें स्मैक तस्कर, गो तस्कर, बाबा तरसेम हत्याकांड और लूटपाट प्रकरण के हार्डकोर अपराधी शामिल हैं। छह सितंबर 2024 को एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले में अपराधियों के विरुद्ध सीधी कार्रवाई करने का सिलसिला सा चल निकला है।

जिले में अब तक हुई मुठभेड़ का विवरण
- 25 सितंबर 2024 की रात जसपुर में हुए लूट प्रकरण में धर्मपुर रायपुर रोड पर मुठभेड़ के बाद गन्ने के खेत से मोहम्मद दिलशाद की गिरफ्तारी।

- 26 दिसंबर की रात मोहम्मद दिलशाद के फरार साथी लुटेरे साजिद उर्फ कल्लन को बैतवाला तिराहा कुंडा से दबोचा।

- 26 अक्तूबर की रात पुलभट्टा थाना के शक्तिफार्म रोड पर वन तस्कर जसपाल सिंह उर्फ टिंकू को धरा गया।
- छह नवंबर की रात गदरपुर के गोपालनगर श्मशाम घाट रोड़ पर वन तस्कर संगत सिंह उर्फ संगी को पकड़ा।
- आठ नवंबर को रात रुद्रपुर में झपट्टामार के अभियुक्त आकाश कुमार और नासिर को दबोचा।
- तीन दिसंबर को किच्छा में आम का बगीचा कलकता फार्म में गोवंश तस्कर तस्लीम को गिरफ्तार किया।

- 17 दिसंबर देर रात काशीपुर में स्मैक तस्कर को बाबरखेड़ा कुंडा निवासी मुनाजिर को पकड़ा।
- 28 दिसंबर को नशा तस्कर सुखिदर सिंह उर्फ बिट्टा को दबोचा।

- एक जनवरी 2025 को 25 हजार के ईनामी हिस्ट्रीशीटर रिफाकम को पकड़ा।
- 21 जनवरी की सुबह एक्सिस बैंक से चोरी कर रहे शातिर चोर बिलासपुर यूपी निवासी भूप सिंह को दबोचा।

- 27 जनवरी की देर रात्रि नानकमता के पसैनी में स्मैक तस्कर कुलविंदर सिंह उर्फ किंदु धरा गया।
- एक फरवरी की रात वन कर्मियों पर फायरिंग कर घायल करने के अभियुक्त मडैया हट्टू केलाखेड़ा निवासी जसविंदर सिंह उर्फ छिंदर को गिरफ्तार किया।

- तीन फरवरी रात्रि नानकमता ग्राम शहदौरा में गो तस्कर शकील को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
- तीन फरवरी की रात्रि सितारगंज में हल्द्वानी निवासी लुटेरा विकास पाल को दबोचा।
- चार फरवरी 2024 की दोपहर शहदौरा में गो तस्कर शकील को गिरफ्तार किया।
- छह फरवरी 2024 की तड़के यूपी व उत्तराखंड का वांछित अभियुक्त फुरकान मुठभेड़ पकड़ा गया।

- छह फरवरी को ही रात में खटीमा के मझौला में स्मैक तस्कर तारीक को गिरफ्तार किया।
- 14 फरवरी 2025 को लुटेरे जुबैर व अली जमा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
- 27 मार्च को काशीपुर के आईटीआई थाना इलाके में चर्चित बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के शूटर सर्वजीत सिंह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। अभियुक्त की ओर से पुलिस कस्टडी से फरार होने की कोशिश कर रहा था।

- 12 जुलाई 2025 की तड़के कोतवाली पुलिस व एसओजी ने दरोगा पर तमंचा तानकर धमकी देने वाले मुख्य अभियुक्त रिशु श्रीवास्तव, खुशनुद अंसारी और वीरेंद्र साहनी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed