फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One injured.

यार्ड में मक्के से लदे ट्रक से टकराई मालगाड़ी, चालक जख्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
One injured.
रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर दुर्घटना के दौरान लगी भीड़। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के मालगाड़ी यार्ड पर मंगलवार शाम मक्का लादकर ले जा रहा ट्रक मालगाड़ी की चपेट में आकर डिब्बों के बीच फंस गया। ट्रक करीब 40 मीटर तक मालगाड़ी के साथ घिसटता रहा। हादसे में ट्रक चालक जख्मी हो गया। करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद श्रमिकों ने ट्रक में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। मालगाड़ी से फंसे ट्रक को देर शाम जेसीबी से निकाला जा सका।
विज्ञापन

रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन स्थित यार्ड में शाम करीब चार बजे कुछ श्रमिक मक्का के कट्टों को ट्रक (यूके06 सीए2541) में लाद रहे थे। मक्का सिडकुल की एक कंपनी ले जाया जाना था। मक्का लदान होने के बाद नानकमत्ता निवासी चालक रंजीत सिंह (60) ट्रक को बैक कर रहा था। तभी सामने से एक और मालगाड़ी भी बैक होकर आई। इस मालगाड़ी में लदा मक्का भी यार्ड में ही उतरना था।
विज्ञापन

ट्रक के पटरी के नजदीक होने के कारण अचानक मालगाड़ी आने से दोनों में भिड़ंत हो गई, जिससे ट्रक मालगाड़ी के सबसे पिछले वाले डिब्बे से टकराकर फंस गया। ट्रक मालगाड़ी के साथ करीब 40 मीटर घिसटता हुआ गया। टक्कर से ट्रक का अगला हिस्सा इतना क्षतिग्रस्त हो गया था, चालक रंजीत का पैर ड्राइविंग सीट में ही फंस गया। मालगाड़ी के रुकने के बाद करीब दो घंटे तक रंजीत ट्रक में ही फंसा रहा। वहां मौजूद श्रमिकों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक के पैर में चोट आने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। ट्रक का वजन अधिक होने के कारण पहले उसमें लदा मक्का खाली किया। इसके बाद देर शाम जेसीबी से फंसे ट्रक को बाहर निकाला। स्टेशन अधीक्षक डीएस मर्तोलिया ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है।

दस दिन पहले फंस गए थे दो ट्रक
ट्रांसपोर्टर राकेश बब्बर ने आरोप लगाया कि मालगाड़ी के यार्ड पर आने की सूचना नहीं दी गई थी, जिस कारण दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि करीब 10 दिन पहले भी मालगाड़ी में दो ट्रक फंस गए थे, लेकिन अधिक नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे अधिकारियों की लापरवाही के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं।

रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालकर लाते श्रमिक।

रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालकर लाते श्रमिक।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी में फंसे ट्रक को निकालती जेसीबी।

रुद्रपुर रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी में फंसे ट्रक को निकालती जेसीबी।- फोटो : RUDRAPUR

ट्रक की ड्राइविंग सीट पर फंसे चालक को निकालता श्रमिक।

ट्रक की ड्राइविंग सीट पर फंसे चालक को निकालता श्रमिक।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन में मालगाड़ी से टकराकर फंसा ट्रक।

रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन में मालगाड़ी से टकराकर फंसा ट्रक।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed