फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One held with narcotic injections and tablets

Udham Singh Nagar News: नशीले इंजेक्शन और टैबलेट के साथ एक पकड़ा

Wed, 25 Feb 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 25 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
One held with narcotic injections and tablets
किच्छा। हल्द्वानी की स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स और थाना पुलभट्टा पुलिस ने ग्राम शहडोरा से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और टेबलेट बरामद की। टीम ने मेडिकल स्टोर के स्वामी को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स कुमाऊं परिक्षेत्र और वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना पुलभट्टा क्षेत्र के ग्राम शहडोरा के एक मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित 20,142 टेबलेट और 50 इंजेक्शन बरामद किए हैं। मेडिकल स्टोर के स्वामी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस और अन्य टीम कार्रवाई में जुटी है। टीम में प्रभारी स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स एवं कुमाऊं परिक्षेत्र नीरज कुमार, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर शुभम कोटनाला, औषधि निरीक्षक रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर निधि शर्मा औषधि निरीक्षक रुद्रपुर आदि लोग थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed