{"_id":"6071f8318ebc3e591008630c","slug":"one-died-rudrapur-news-hld421243376","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के सामने क्रेन ने आंगनबाड़ी सहायिका को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों के सामने क्रेन ने आंगनबाड़ी सहायिका को कुचला, मौत
विज्ञापन
मिनती (फाइल फोटो)।
- फोटो : RUDRAPUR
सड़क हादसे रोकने के लिए ब्लॉक स्पॉट चिह्नित कर रहे अधिकारियों के सामने आंगनबाड़ी सहायिका को तेज रफ्तार क्रेन ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
मानपुर ओझा अशोकनगर बिलासपुर जिला रामपुर (यूपी) निवासी मिनती विश्वास (55) पत्नी आशीष विश्वास आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्यरत थीं। शनिवार को वह किसी काम से रुद्रपुर आ रही थीं। रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर सड़क पार करते समय गदरपुर की ओर से रुद्रपुर आ रही तेज रफ्तार क्रेन के चालक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा उस समय हुआ जब सड़क हादसों को कम करने के लिए शनिवार को एसडीएम विशाल मिश्रा, एआरटीओ प्रवर्तन, सीओ अमित कुमार और नगर निगम के अधिकारी इंदिरा चौक को ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने के लिए निरीक्षण कर रहे थे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई, जिससे रुद्रपुर-रामपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सीओ अमित कुमार ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
अमानवीयता : मृतका का मोबाइल लेकर भाग चोर
रुद्रपुर। सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद उसका मोबाइल और बैग सड़क पर गिर गया। इसी बीच एक चोर मानवता को शर्मसार कर मदद की बजाय मृतका का मोबाइल उठाकर फरार हो गया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से मोबाइल चोर को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
चिह्नित किए जा चुके 25 दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया
रुद्रपुर। पुलिस-प्रशासन की टीम ने शनिवार को चिह्नित किए जा चुके 25 दुर्घटना संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई सुझाव आए। सीओ अमित कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एआरटीओ, एनएच, लोनिवि, नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर से निपटने की बात कही। (संवाद)