फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One died.

टुकटुक चालक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
One died.
रामू(फाइल फोटो) - फोटो : KHATIMA
खटीमा। टुकटुक की चपेट में आने से एक महिला चोटिल हो गई। इस बीच महिला के परिजनों की चालक से नोकझोंक हो गई। उसके बाद टुकटुक चालक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के भाई ने झनकईया पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर युवकों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चारुबेटा निवासी विरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका छोटा भाई रामू (32) पुत्र चेतराम सोमवार देर शाम साढ़े सात बजे अपना टुकटुक लेकर पकड़िया से सवारी छोड़कर खटीमा की ओर आ रहा था। राजीव नगर चौराहे पर कुछ महिलाएं सड़क पर चल रही थी कि एक महिला को टुकटुक से टक्कर लग गई, जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला ने अपने घर फोन कर दिया। इस पर उसके परिवार के लोग कुछ युवक के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने रामू को बुरी तरह पीटा और बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने घायल रामू को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि टुकटुक की टक्कर से महिला घायल हुई थी। इस बीच कुछ लोगों में नोकझोंक हुई, जिसमें चालक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed