{"_id":"6289414aea16f81df629cebb","slug":"one-died-kashipur-news-hld4634114186","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
बृजमोहन (फाइल फोटो)।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या की आशंका
- वाटर कूलर से पानी लेने गया था, कुछ घंटे बाद एक भूखंड में मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। वाटर कूलर से ठंडा पानी लेने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कुछ घंटे बाद पास के ही एक भूखंड में खून से लथपथ मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला हत्या का है या हादसे का यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर एक के ग्राम गोपीपुरा निवासी बृजमोहन (31) पुत्र शिवचरन सिंह हेमपुर डिपो में मजदूरी करता था। कई दिन से उसके घर का फ्रीज खराब था। इसके चलते वह शाम को खाना खाने से पहले पास में लगे फ्रीजर से पीने का पानी लेने जाता था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह फ्रीजर से पानी लाने की बात कहकर दो बोतलें लेकर घर से निकला था लेकिन वह घर नहीं लौटा, इस पर परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। देर रात करीब 12 बजे फ्रीजर के पास एक खाली खेत में वह लहूलुहान हालत में मिला। उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान थे। परिजन उसे एलडी भट्ट अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।
एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध है। मामला हत्या का है या हादसे का अभी कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। युवक के शरीर पर चोट के निशान तो हैं। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन
पता चला है कि युवक ने आठ साल पहले प्रीति कौर के साथ प्रेम विवाह किया था। उसका एक बेटा और एक बेटी हैं।
21 केएसपी 29 बृजमोहन का फाइल फोटो।